अमृतसर पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फर्जी इंस्पेक्टर सहित 12 को किया गिरफ्तार                                                   

Date:

Share post:

अमृतसर, कुमार सोनी।                                                                                                           
अमृतसर पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो महिलाओं के जरिए लोगो को अपने जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने इस गिरोह के 12 लोगो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार लोगो में एक फर्जी इंस्पेक्टर व कुछ महिलाएं भी शामिल है। यह जानकारी एडीसीपी सिटी 3 मैडम जसरूप कौर बाठ ने देते हुए बताया कि पुलिस स्टेशन मकबूलपुरा की प्रभारी इंसपेक्टर श्रीमति अमनजोत कौर व उनकी टीम ने भोले भाले लोगो को अपने जाल में फंसाकर उनको ब्लैक मेल करने वाले गिरोह के12 लोगो को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा यह मामला तब सामने आया जब बटाला निवासी जसपाल सिंह ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में जसपाल सिंह ने कहा एक अज्ञात महिला ने उसे अमृतसर के अल्फा वन माल के निकट बुलाया। वहा पर उसे एक बन्द कमरे में बन्द करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया।बाद में उससे 4 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। एडीसीपी ने कहा यह मामला पुलिस के ध्यान में आने के बाद पुलिस ने तुरन्त कारवाई करते हुए पुलिस टीमों का गठन करके गुरदासपुर, होशियारपुर, मानसा सहित अन्य शहरों में छापेमारी की।छापेमारी में पहले 5 लोगो को गिरफ्तार किया गया उनसे पूछताछ के बाद 12 लोगो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगो में से एक खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर लोगो को धमकाता था। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 मोबाईल फोन 36 हजार रुपए व तीन कारे बरामद की हैं। पुलिस आगे जांच कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

चंडीगढ़ बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका: जांच में क्रूड बम के इस्तेमाल के संकेत, सीसीटीवी में संदिग्धों की तलाश तेज

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर हुए धमाके को लेकर जांच एजेंसियों को...

Centre Sanctions ₹3,920 Crore for Himachal Pradesh, Bringing Relief After RDG Discontinuation

In a significant financial boost for the hill state, the Central Government under the leadership of Narendra Modi...

Growing Drug Menace in Himachal Sparks Concern as Government Intensifies Crackdown and Rehabilitation Efforts

Himachal Pradesh is facing an escalating challenge in the form of rising drug abuse, a trend that has...

हरियाणा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रणबीर सिंह सांगवान सेवानिवृत्त, गरिमामयी समारोह में दी गई विदाई

चंडीगढ़, 30 मार्च — हरियाणा सरकार के सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएं...