अमृतसर में सीमा पार से संचालित नार्काे तस्करी नेटवर्क से जुड़े दो व्यक्ति 51.5 किलोग्राम हेरोइन सहित काबू

Date:

Share post:

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से संचालित नार्को तस्करी नेटवर्क से जुड़े दो गुर्गों को 103 पैकेटों में पैक की गई 51.5 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करके इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ जीत और रणजीत सिंह उर्फ ढिल्लों दोनों निवासी गांव तलवंडी राय दादू, अमृतसर के रूप में हुई है।

यह सफलता अमृतसर ग्रामीण पुलिस के द्वारा 42.9 किलोग्राम हेरोइन, 4 हैंड ग्रेनेड और 1 स्टार-मार्क पिस्तौल सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद करके सीमा पार से संचालित नार्को-आतंकवाद नेटवर्क का पर्दाफाश करने के एक दिन बाद हासिल हुई है। इसके साथ 24 घंटों में हेरोइन की कुल बरामदगी 94.5 किलोग्राम हो गई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम अपने पाकिस्तान स्थित हैंडलर की मिलीभगत से सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थे। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन की व्यापक जांच में संचार के कई तरीकों और अपराधों से जुड़े अन्य डिजिटल सबूतों के बारे में खुलासा हुआ है।

डीजीपी ने बताया कि इस नेटवर्क के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण सुहेल कासिम मीर ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस की टीमों ने खासा क्षेत्र के निकट दो संदिग्ध व्यक्तियों को उस समय रोका, जब वे मोटरसाइकिल पर जा रहे थे और उनके बीच एक संदिग्ध बैग रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि बैग की तलाशी लेने पर, पुलिस ने हेरोइन के 103 पैकेट बरामद किए, जिनका कुल वजन 51.5 किलोग्राम था।

एसएसपी ने बताया कि इस मामले की और जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगियां होने की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 36 दिनांक 30.01.2026 को थाना घरिंदा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 25 और 29 के तहत दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

स्पेशल ओलंपिक केवल खेल नहीं, आत्मविश्वास और नेतृत्व का आंदोलन है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ी चुनौतियों...

पेपरलेस रजिस्ट्री की सफलता के बाद, हरियाणा मार्च के आखिर तक फरीदाबाद से फेसलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पायलट प्रोजेक्ट करेगा शुरू

प्रदेश में पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन को सफलतापूर्वक लागू करने के बाद हरियाणा सरकार अब भूमि प्रशासन व्यवस्था में...

Haryana Cabinet Approves Revision of Urban Development Fees, Signalling Policy and Planning Overhaul

Chandigarh/Haryana: In a significant policy move, the Haryana cabinet on Tuesday approved a comprehensive revision of urban development...

यमुनानगर नागरिक अस्पताल के एडमिन ब्लॉक में देर रात भीषण धमाका, सोलर गीजर ब्लास्ट की आशंका से हड़कंप

यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रात करीब एक बजे...