केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें रजिस्ट्रेशन, फर्जी वेबसाइट से  रहें सतर्क :   HSSC

Date:

Share post:

CET 2025 पोर्टल की फर्जी वेबसाइट पर आयोग की सख्त कार्रवाई

चंडीगढ़, 4 जून — हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य श्री भूपेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग के संज्ञान में यह मामला आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा CET 2025 One Time Registration पोर्टल की एक फर्जी वेबसाइट तैयार की गई है। यह फर्जी पोर्टल निम्नलिखित लिंक के माध्यम से संचालित किया जा रहा है:

https://onetimeregn.examinationservices.in/login1.php

सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे रजिस्ट्रेशन करते समय विशेष सतर्कता बरतें और केवल आयोग के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें, जिसका लिंक  है: https:onetimeregn.haryana.gov.in

इस प्रकार की फर्जी गतिविधियों को आयोग अत्यंत गंभीरता से ले रहा है। इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई गई है और साइबर अपराध में शामिल दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

श्री भूपेंद्र चौहान ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वेबसाइट, लिंक या संदेश से सावधान रहें तथा केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमाणिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 9063493990 अथवा ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

चंडीगढ़ बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका: जांच में क्रूड बम के इस्तेमाल के संकेत, सीसीटीवी में संदिग्धों की तलाश तेज

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर हुए धमाके को लेकर जांच एजेंसियों को...

Centre Sanctions ₹3,920 Crore for Himachal Pradesh, Bringing Relief After RDG Discontinuation

In a significant financial boost for the hill state, the Central Government under the leadership of Narendra Modi...

Growing Drug Menace in Himachal Sparks Concern as Government Intensifies Crackdown and Rehabilitation Efforts

Himachal Pradesh is facing an escalating challenge in the form of rising drug abuse, a trend that has...

हरियाणा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रणबीर सिंह सांगवान सेवानिवृत्त, गरिमामयी समारोह में दी गई विदाई

चंडीगढ़, 30 मार्च — हरियाणा सरकार के सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएं...