हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नैयब सिंह सैनी ने आज डेरा बस्सी से अंबाला तक रोडवेज बस में सफर कर एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वास्तविक नेतृत्व वही है जो जनता के बीच रहता है, उनकी समस्याओं को महसूस करता है और उन्हें समाधान देने के लिए तत्पर रहता है। यह साधारण-सा दिखने वाला कदम उन्हें प्रदेश के हर वर्ग के और अधिक निकट ले जाता है।
बस यात्रा के दौरान उन्होंने न केवल आमजन से संवाद स्थापित किया, बल्कि उनकी दैनिक समस्याओं को भी समझा। परिवहन व्यवस्था की बारीकियों की स्वयं समीक्षा कर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि लोगों को सुरक्षित, सहज और बेहतर सेवाएं मिलें। यह कार्यशैली दर्शाती है कि मुख्यमंत्री सैनी केवल प्रशासन चलाने वाले नेता नहीं, बल्कि जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले जनसेवी मुखिया हैं।
उनका यह व्यवहार दर्शाता है कि नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, सरलता और जमीन से जुड़ाव से परिभाषित होता है। रोडवेज बस में यात्रा करने का उनका यह कदम पूरे प्रदेश में यह संदेश देता है कि सरकार जनता की नहीं, बल्कि जनता ही सरकार की ताकत है।


