पंजाब की गिरती हालत पर नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान

Date:

Share post:

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, लेकिन जब मैं पंजाब की स्थिति को देखता हूं तो मेरा मन पीड़ा से भर जाता है। एक समय था जब पंजाब पूरे देश का सिरमौर था, चाहे खेती हो, खेल हो, सेना हो या उद्योग हो, पंजाब का नंबर सबसे ऊपर होता था। मगर, अब स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। आज पंजाब का किसान परेशान है, युवा हताश हैं और माताओं की आंखों में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर आंसू हैं।



मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंजाब के समाना के किसान पैलेस में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रो मोहन लाल शर्मा को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर उनका पार्टी में ज्वाइन करने पर स्वागत किया और उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने नवरात्रों की शुभकामनाएं भी दी।



मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि समाना का इतिहास बड़ा ही प्राचीन व गौरवशाली है। बंदा सिंह बहादुर ने सन 1709 में समाना के युद्ध में मुगलों को हराकर सिख सैन्य शक्ति का लोहा मनवाया। इस युद्ध ने न केवल गुरुओं की हत्या का बदला लिया बल्कि प्रथम सिक्ख राज की नींव भी रखी। मैं पंजाब की इस वीर भूमि को नमन करता हूं जिसने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है तथा यह वह पवित्र भूमि है जहां महान गुरुओं ने अपनी पवित्र वाणी से सेवा, त्याग व बलिदान का मार्ग दिखाया।



उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा का रिश्ता केवल पड़ोसी राज्य का नहीं है बल्कि यह रिश्ता खून का है। यह रिश्ता सांझी विरासत व सांझे संघर्षों का है। मैं आपके बीच एक पड़ोसी के नाते नहीं, बल्कि आपके छोटे भाई के नाते तथा आपके शुभचिंतक के नाते आया हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब हर क्षेत्र में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने जनता को झूठे सब्ज-बाग दिखाएं, पिछले साढे 4 साल में इन्होंने एक भी वायदा पूरा नहीं किया। हालात यह है कि पंजाब में केवल भ्रष्टाचार का ही बोलबाला है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो पंजाब को भी विकसित प्रदेश बना सकती है। हरियाणा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां आज 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। पिछले साढे 11 वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और फसल खराबे के मुआवजे के रूप में किसानों को 16 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खातों में स्थानांतरित की जा चुकी है।इसके साथ ही लगभग 133 करोड रुपये किसानों का कर्जा भी माफ किया गया है। फसल खरीद का भुगतान 48 घंटे के भीतर किया जा रहा है।



उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि पंजाब को भी विकसित राज्य बनाना है  तो इसके लिए वर्ष 2027 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। हरियाणा में जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं हैं, पंजाब में भाजपा की सरकार बनते ही यहां पर भी लागू करने का काम किया जाएगा।



इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक प्रो मोहन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पूर्व सांसद महारानी परणीत कौर ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्होंने उपस्थित जनसमूह से वर्ष 2027 में पंजाब में कमल का फूल खिलाने का आह्वान किया, ताकि पंजाब विकास के पथ पर अग्रसर हो सके। इस दौरान जिला प्रधान हरमेश गोयल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Haryana CM Nayab Singh Saini Steps Up Campaign in Punjab, Targets AAP Ahead of Assembly Polls

Lehragaga (Punjab): With the Punjab Assembly elections on the horizon, Nayab Singh Saini has intensified political outreach in...

Punjab Minister Laljit Singh Bhullar Resigns After Warehousing Official’s Suicide; CM Bhagwant Mann Orders Probe

In a significant political development, Laljit Singh Bhullar stepped down from the Punjab Cabinet on Saturday after...

Haryanavi Saang Utsav-26: Kalagram Comes Alive as Folk Artisans Revive Timeless Tales of Love, Loss and Legacy

Kalagram turned into a vibrant cultural hub on the second day of the four-day Haryanavi ‘Saang Utsav-26’, as...

Himachal Pradesh Budget 2026: CM Sukhvinder Singh Sukhu Pushes Rural Growth, Farmer Welfare and Congress Poll Promises to the Fore

Reinforcing the commitment of the Congress government to deliver on its electoral guarantees, Sukhvinder Singh Sukhu on Saturday...