पंजाब बचाओ’ रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आह्वान – विकास, सुरक्षा और सुशासन का समय

Date:

Share post:

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अमृतसर में आयोजित ‘पंजाब बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही पावन भूमि है जहां से श्री हरमंदिर साहिब से ‘सरबत दा भला’ का संदेश पूरी दुनिया में गया। यह वही धरती है जहां जलियांवाला बाग की मिट्टी आज भी स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की गवाही देती है। पंजाब ने भारत माता को भगत सिंह, उधम सिंह और सुखदेव जैसे अमर सपूत दिए हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी महान और पवित्र  धरती पर ‘पंजाब बचाओ’ का नारा लगाना पीड़ा भी देता है और संकल्प को मजबूत भी करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आत्ममंथन की आवश्यकता है क्या पंजाब का नौजवान सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरे भविष्य की ओर बढ़ रहा है, या नशे और निराशा के अंधकार में धकेला जा रहा है? क्या किसान संतोष की सांस ले पा रहा है या कर्ज और अनिश्चित नीतियों के बोझ तले दबा है? क्या व्यापारी निडर होकर व्यापार कर रहा है या फिरौती और असुरक्षा के साये में जी रहा है?

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार और ढीली प्रशासनिक व्यवस्था ने पंजाब को कमजोर किया। नशे की समस्या गांव-गांव तक पहुंची, पर कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रही। किसानों से कर्ज माफी और युवाओं को रोजगार के वादे किए गए, लेकिन धरातल पर अपेक्षित परिणाम नहीं दिखे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद भी लोगों की अपेक्षाएं पूरी नहीं हुईं। चार वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नशा पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ, न ही युवाओं को व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर मिले। मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार से श्वेत पत्र जारी कर यह बताने की मांग की कि पिछले वर्षों में कितने युवाओं को स्थायी रोजगार दिया गया और नशा तस्करी पर क्या ठोस कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में 24 फसलों पर एमएसपी दी जा रही है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये की सहायता के लिए बजट में 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को पूरा मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जहां 1139 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में दिए गए, वहीं भाजपा की डबल इंजन सरकार ने  15 हजार 500  करोड़ रुपये किसानों को प्रदान किए।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान/चिरायु योजना के तहत हरियाणा में प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लाखों लाभार्थियों को फायदा मिला है। इस योजना के तहत 4500 करोड़ रुपए की राशि भी ईलाज के रूप में खर्च की गई है।

हरियाणा मे वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के रूप में 3200 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। जबकि पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार ने 1500 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने की बात कही जोकि आज तक पूरी नहीं की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता विकास, सुशासन और सुरक्षा के लिए भाजपा को अवसर दे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में पंजाब की निर्णायक भूमिका होगी। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार बनने पर पंजाब में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।

इस अवसर पर श्वेत मलिक, कार्यक्रम संयोजक साहिब सिंह मुच्छल, रघुबीर सिंह छिन्दा, पूर्व विधायक बिशन सैनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Girls Lead Punjab’s Education Surge as CM Bhagwant Mann Showcases ‘Sikhya Kranti’ Impact

Punjab’s evolving education landscape has received a powerful endorsement as Chief Minister Bhagwant Singh Mann highlighted what he...

किसान की फसल का एक एक दाना खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में खरीद प्रणाली को और अधिक...

CM Nayab Singh Saini Invokes Jyotiba Phule’s Legacy, Announces Education Push in Kurukshetra Amid Broader Social Reform Agenda

In a politically significant outreach rooted in social reform and education, Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini reaffirmed...

Haryana Positions Itself as India’s Emerging Investment Powerhouse as CM Nayab Singh Saini Courts Global Investors at TiECon 2026

At a time when Indian states are aggressively competing to attract global capital and innovation, Haryana has stepped...