पंजाब में नशे और अपराध पर सख्त प्रहार करेगी भाजपा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Date:

Share post:

युवाओं की नई सोच से प्रदेश और देश को मिलेगी नई दिशा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पारदर्शी भर्ती व बुनियादी ढांचे के विस्तार पर सरकार का फोकस

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं की नई सोच और सकारात्मक ऊर्जा से प्रदेश और देश को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने पंजाब की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वहां नशे की समस्या गंभीर रूप से बढ़ी है, जिसका दुष्प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ा है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना समय की मांग है और भारतीय जनता पार्टी उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए हरियाणा में साइक्लोथॉन और मैराथन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं। अवैध नशा कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है और उनकी संपत्तियां भी अटैच की जा रही हैं। विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

बढ़ते अपराधों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ कर शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और जनता अपेक्षित परिणाम नहीं देख पा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा सुदृढ़ हुई है। बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग और कनेक्टिविटी के विस्तार से विकास को नई गति मिली है।

रोजगार के विषय में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्टैंड अप इंडिया जैसी पहलों से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। हरियाणा सरकार ने भी पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से बिना खर्ची और बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। पिछले एक वर्ष में लगभग 37,000 युवाओं को सरकारी रोजगार दिया गया है। हाल ही में 12,500 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं, जिन्हें पूर्ण पारदर्शिता के साथ भरा जा रहा है, ताकि सभी वर्गों के युवाओं को समान अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, पैरालंपिक और एशियन गेम्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विदेश सहयोग विभाग की स्थापना कर युवाओं को सुरक्षित और पारदर्शी माध्यम से विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा वैध प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को सशक्त बनाकर प्रदेश और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Girls Lead Punjab’s Education Surge as CM Bhagwant Mann Showcases ‘Sikhya Kranti’ Impact

Punjab’s evolving education landscape has received a powerful endorsement as Chief Minister Bhagwant Singh Mann highlighted what he...

किसान की फसल का एक एक दाना खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में खरीद प्रणाली को और अधिक...

CM Nayab Singh Saini Invokes Jyotiba Phule’s Legacy, Announces Education Push in Kurukshetra Amid Broader Social Reform Agenda

In a politically significant outreach rooted in social reform and education, Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini reaffirmed...

Haryana Positions Itself as India’s Emerging Investment Powerhouse as CM Nayab Singh Saini Courts Global Investors at TiECon 2026

At a time when Indian states are aggressively competing to attract global capital and innovation, Haryana has stepped...