चंडीगढ़, 1 अगस्त – महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) पंचकूला की जनता को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के लिए जैसे कि सैक्टरों की डिवाडिंग रोड का रख-रखाव, प्रमुख पार्कों का सौंदर्यीकरण, ग्रीनबेल्ट का रखरखाव, शहर में सड़कों की विशेष मरम्मत, बरसाती नालों की सफाई, हरित पट्टियों व पार्कों के रखरखाव, एसटीपीडब्ल्यूटीपी के संचालन जैसे कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं।
पीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के मकरंद पांडुरंग ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा पीएमडीए पंचकूला को न केवल स्वच्छता में अग्रणी बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है, बल्कि एक आधुनिक और सुसज्जित शहरी केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प भी साकार कर रहा है।
श्री के मकरंद पांडुरंग ने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए पीएमडीए द्वारा हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था शुरू की गई है। कोई भी व्यक्ति सुबह 5 से सायं 8 बजे तक व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल नंबर – 7888827015 पर शिकायत दर्ज करवा सकता है तथा सुझाव भी दे सकता है।

