स्वास्थ्य विभाग ने अमृत मिशन के अंतर्गत स्टेमी परियोजना के तहत मरीज की जान बचाई

Date:

Share post:

अमृतसर ( राहुल सोनी ) पंजाब सरकार के आदेशानुसार स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉ. बलबीर सिंह द्वारा 1 जुलाई 2025 को पंजाब के कुल 23 जिलों में अमृत मिशन के तहत स्टेमी कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। जो गंभीर हार्ट अटैक के मरीजों के लिए वरदान साबित हुआ है।
इसी कार्यक्रम के तहत अमृतसर जिले में सिविल सर्जन अमृतसर डॉ. किरणदीप कौर ने डिप्टी कमिश्नर मैडम साक्षी साहनी के सहयोग से अमृत मिशन के तहत स्टेमी परियोजना के तहत सिविल अस्पताल अमृतसर में एक मरीज की जान बचाई। इस अवसर पर जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने बताया कि अमृत मिशन (एक्यूट मायोकार्डियल रिपरफ्यूजन इन टाइम) मिशन के अंतर्गत स्टेमी (एसटी सेगमेंट एलिवेटेड मायोकार्डियल इंफार्क्शन) प्रोग्राम के तहत गंभीर हार्ट अटैक के मरीजों को टेनियाक्टाइलेज नामक इंजेक्शन लगाया जाता है, जो कि विशेषज्ञ डॉक्टर की देखरेख में ईसीजी रिपोर्ट की जांच के बाद लगाया जाता है। यह इंजेक्शन गंभीर हार्ट अटैक के मरीजों को बड़ी राहत पहुंचाता है, इस प्रोग्राम के तहत बाजार में काफी महंगे रेट पर मिलने वाला यह टीका सरकार की ओर से सिविल अस्पतालों और एसडीएच स्तर पर मुफ्त मुहैया करवाया जाता है। इस प्रोग्राम के तहत सिविल अस्पताल अमृतसर में एसएमओ डॉ. रश्मि विज और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्टेमी प्रोग्राम के तहत गंभीर हार्ट अटैक से पीड़ित एक मरीज को समय रहते जीवन रक्षक इंजेक्शन लगाया और मरीज की जान बचाई। इसके बाद मरीज को मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया गया। जहां डीएम कार्डियोलॉजी डॉ. परमिंदर सिंह मरीज का बाकी इलाज कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला परिवार कल्याण अधिकारी सह नोडल अधिकारी स्टेमी कार्यक्रम डॉ. नीलम भगत ने बताया कि स्टेमी कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाई गई है, जो आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज की ईसीजी व अन्य रिपोर्ट की जांच के बाद इस इंजेक्शन की सिफारिश करते हैं। इस इंजेक्शन की मदद से कई गंभीर हार्ट अटैक के मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

हरियाणा में किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

हरियाणा में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने...

चंडीगढ़ बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका: जांच में क्रूड बम के इस्तेमाल के संकेत, सीसीटीवी में संदिग्धों की तलाश तेज

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर हुए धमाके को लेकर जांच एजेंसियों को...

Centre Sanctions ₹3,920 Crore for Himachal Pradesh, Bringing Relief After RDG Discontinuation

In a significant financial boost for the hill state, the Central Government under the leadership of Narendra Modi...

Growing Drug Menace in Himachal Sparks Concern as Government Intensifies Crackdown and Rehabilitation Efforts

Himachal Pradesh is facing an escalating challenge in the form of rising drug abuse, a trend that has...