हरियाणा में 8 आईएएस और 12 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

Date:

Share post:

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 8 आईएएस और 12 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

आईएएस अधिकारी अपराजिता को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है।

अंकिता चौधरी को नगर निगम गुरुग्राम में अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है।

नूंह के अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी प्रदीप सिंह को जिला परिषद नूंह और डीआरडीए  नूंह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

हिसार की अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी सुश्री सी. जयश्रद्धा को जिला परिषद हिसार तथा डीआरडीए हिसार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी राहुल मोदी को जिला परिषद रेवाड़ी एवं डीआरडीए रेवाड़ी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

रोहतक के अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नरेन्द्र कुमार को जिला परिषद रोहतक एवं डीआरडीए रोहतक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी सोनू भट्ट को जिला परिषद करनाल एवं डीआरडीए करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इसी प्रकार, जींद के अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी विवेक आर्य को जिला परिषद जींद एवं डीआरडीए जींद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

एचसीएस अधिकारियों में जिला परिषद रोहतक एवं डीआरडीए रोहतक के सीईओ प्रदीप कुमार-II को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), रोहतक नियुक्त किया गया है।

जिला परिषद नूंह एवं डीआरडीए नूंह के सीईओ, प्रदीप अहलावत-II को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), मानेसर लगाया गया है।

शशि वसुंधरा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में संयुक्त निदेशक एवं उप सचिव नियुक्त किया गया है।

जिला परिषद रेवाड़ी एवं डीआरडीए रेवाड़ी के सीईओ प्रदीप कुमार-III को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), पानीपत नियुक्त किया गया है।

अनिल कुमार यादव को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), यमुनानगर नियुक्त किया गया है।

अशवीर सिंह को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), फरीदाबाद लगाया गया है।

कपिल कुमार को उप सचिव, मॉनिटरिंग एवं कोऑर्डिनेशन तथा विशेष अधिकारी (स्वच्छता), कुरुक्षेत्र नियुक्त किया गया है।

जिला परिषद जींद एवं डीआरडीए जींद के सीईओ अनिल कुमार दून को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), सोनीपत नियुक्त किया गया है।

जिला परिषद हिसार एवं डीआरडीए हिसार के सीईओ हरबीर सिंह को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), हिसार नियुक्त किया गया है।

जिला परिषद करनाल एवं डीआरडीए करनाल के सीईओ अमित कुमार-II को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), करनाल नियुक्त किया गया है।

प्रतीक हुड्डा को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), अंबाला नियुक्त किया गया है।

रमित यादव को उप सचिव, मॉनिटरिंग एवं कोऑर्डिनेशन नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

चंडीगढ़ बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका: जांच में क्रूड बम के इस्तेमाल के संकेत, सीसीटीवी में संदिग्धों की तलाश तेज

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर हुए धमाके को लेकर जांच एजेंसियों को...

Centre Sanctions ₹3,920 Crore for Himachal Pradesh, Bringing Relief After RDG Discontinuation

In a significant financial boost for the hill state, the Central Government under the leadership of Narendra Modi...

Growing Drug Menace in Himachal Sparks Concern as Government Intensifies Crackdown and Rehabilitation Efforts

Himachal Pradesh is facing an escalating challenge in the form of rising drug abuse, a trend that has...

हरियाणा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रणबीर सिंह सांगवान सेवानिवृत्त, गरिमामयी समारोह में दी गई विदाई

चंडीगढ़, 30 मार्च — हरियाणा सरकार के सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएं...