हिमाचल को फिर मोदी सरकार का संबल, आपदा पुनर्वास को ₹2006.40 करोड़: अनुराग सिंह ठाकुर

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश में वर्ष-2023 में आई प्राकृतिक आपदा के चलते राहत राशि के रूप में केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल के लिए ₹2006.40 करोड़ की “पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण योजना” को मंजूरी प्रदान करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह जी आभार प्रकट किया है।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सदा देवभूमि हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है और हर परिस्थिति में हिमाचल के हितों की चिंता की है। वर्ष-2023 में हिमाचल ने बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने की विकराल प्राकृतिक आपदा झेली है, मगर केंद्र सरकार राहत-पुनर्वास के लिए पग-पग पर हिमाचल के साथ खड़ी रही। आज एक बार फिर मदद के रूप में केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए आपदाओं के चलते राहत राशि के रूप में ₹2006.40 करोड़ की “पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण योजना” को मंजूरी प्रदान की है। यह मंज़ूरी आपदा से हुए नुक़सान की भरपाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। मैं इस मंज़ूरी के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। केंद्र सरकार की यह सहायता राज्य में आपदा पीड़ितों के पुनर्वास की गति को बढ़ायेगी। देवभूमि के प्रति यह संवेदनशीलता और त्वरित समर्थन, केंद्र सरकार की जनकल्याण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का परिचायक है”

आगे बोलते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत पूर्व में केंद्र सरकार ने तत्काल 1782  करोड़ रुपये सहायता में प्रदान की थी, ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 2,700 किलोमीटर की 254 सड़क परियोजनाओं के लिए 2,372.59 करोड़ रुपये की मंजूरी, इसके अलावा, मनरेगा के तहत Rs. 1000 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना से Rs. 200 करोड़, NDRF सेRs. 403 करोड़, SDRF से Rs. 360 करोड़ राशि दी गयी। यह वो सहायता है जो तत्काल उपलब्ध करायी गयी थी। बाद में भी केंद्र ने हिमाचल को इस आपदा से उबरने के लिए आर्थिक सहायता दी”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

48 हजार घर, 14 साल का इंतज़ार: जेएनएनयूआरएम फ्लैट घोटाले पर केंद्र सख्त, AAP सरकार की भूमिका की होगी जांच

केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली में गरीबों के लिए बनाए गए हजारों मकानों के वर्षों तक खाली पड़े...

अब सड़कों नहीं, आसमान में चलेगी टैक्सी: दिल्ली-NCR में मिनटों में सफर का ‘एयर टैक्सी’ सपना हुआ साकार होने के करीब

दिल्ली-एनसीआर। ट्रैफिक जाम, घंटों की यात्रा और रोज़मर्रा की थकान से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए...

Nayab Singh Saini Tightens the Social Justice Net in Haryana, Doubles Incentives for Model Panchayats and Sets 60-Day Deadline for SC–ST Charge Sheets

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini on Monday unveiled a sharper, time-bound governance framework aimed at strengthening social...

Alleged Misuse of Railway Land Near Rigo Bridge Sparks Controversy in Amritsar, BJP Leader Seeks High-Level Probe

Amritsar: The construction of a large private building on railway land near the busy Rigo Bridge in Amritsar...