13.48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए दो दिनों में हुआ CET परीक्षा का आयोजन

Date:

Share post:

उपस्थिति रही 90 प्रतिशत से अधिक

 परीक्षा की सख्त निगरानी: HSSC मुख्यालय से 50 हजार से अधिक कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग,

 हिम्मत सिंह ने जताया आभार, बताया  टीम भावना और सामूहिक समर्पण से संभव हुआ यह आयोजन

चंडीगढ़,27 जुलाई- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग  के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि 26 और 27 जुलाई को CET परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन दोनों दिनों के लिए कुल 13 लाख 48 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।

आज, 27 जुलाई को परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई। पहली शिफ्ट में 1335 परीक्षा केंद्रों पर 3,37,022 अभ्यर्थियों के लिए, जबकि दूसरी शिफ्ट में 1333 केंद्रों पर 3,36,624 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा संपन्न कराई गई।
इससे पहले, 26 जुलाई को आयोजित परीक्षा में 6,75,051 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। दोनों दिनों की सभी शिफ्टों में औसतन 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई, जो आयोग के प्रति बढ़ते जनविश्वास और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता का प्रमाण है।

श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया की सटीक और पारदर्शी निगरानी के लिए जिला स्तर के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी व्यापक तकनीकी व्यवस्थाएं की गई थीं। पंचकूला स्थित आयोग मुख्यालय में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां से पूरे राज्य के परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई।

कंट्रोल रूम में 50 हजार से अधिक कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग को 26 बड़ी स्क्रीन और 50 लैपटॉप के माध्यम से ट्रैक किया गया। प्रत्येक स्क्रीन पर एक साथ 9 कैमरों की फीड प्रदर्शित होती थी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की सहायता से हर 15 सेकंड में दृश्य अपने आप बदलते रहते थे। किसी भी केंद्र पर भीड़ या असामान्यता सामने आने पर संबंधित दृश्य स्वतः उभरकर स्क्रीन पर आ जाता था।

इस पूरी प्रक्रिया की सतत निगरानी के लिए 100 से अधिक स्टाफ सदस्य HSSC मुख्यालय में लगातार सक्रिय रहे। वहीं, राज्य के सभी जिलों में भी अलग-अलग मॉनिटरिंग सेंटर्स बनाए गए। परीक्षा केंद्रों से रीयल टाइम में बायोमैट्रिक उपस्थिति डेटा मुख्यालय को भेजा गया, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की गई।

श्री हिम्मत सिंह ने परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी संबंधित विभागों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, अधिवक्ता संघों, हरियाणा परिवहन विभाग, रेलवे, जिला प्रशासन, पर्यवेक्षकों, शिक्षकों और संपूर्ण स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा कार्य था, जिसे सभी ने टीम भावना और समर्पण के साथ अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Growing Drug Menace in Himachal Sparks Concern as Government Intensifies Crackdown and Rehabilitation Efforts

Himachal Pradesh is facing an escalating challenge in the form of rising drug abuse, a trend that has...

हरियाणा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रणबीर सिंह सांगवान सेवानिवृत्त, गरिमामयी समारोह में दी गई विदाई

चंडीगढ़, 30 मार्च — हरियाणा सरकार के सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएं...

हिसार के आईएमसी प्रोजैक्ट में आई तेजी, देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की राह पर हरियाणा 

हिसार में विकसित किए जा रही इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) परियोजना के दम पर हरियाणा देश का प्रमुख...

हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर,एचओआरसी टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा,कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार

हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम (एचआरआईडीसी) हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को नई दिशा देने...