15 एचसीएस अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नत किया गया

Date:

Share post:

चंडीगढ़, 4 अगस्त – भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के 15 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त करने की घोषणा की है। ये नियुक्तियाँ वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2024 की चयन सूचियों के लिए निर्धारित रिक्तियों पर की गई हैं।

ये नियुक्तियाँ हरियाणा सरकार के परामर्श से भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और अन्य संबंधित विनियमों के अनुसार की गई हैं। नवनियुक्त अधिकारियों को अगले आदेश तक प्रोबेशन पर हरियाणा कैडर आवंटित किया गया है।

इनमें श्री विवेक पदम सिंह तथा डॉ. मुनीश नागपाल को वर्ष 2021 का बैच ,श्री महेंद्र पाल, श्री सतपाल शर्मा तथा श्री सुशील कुमार-1को वर्ष 2022 का बैच ,  श्रीमती वर्षा खांगवाल, श्री वीरेंद्र सिंह सहरावत, श्री सत्येन्द्र दूहन, श्रीमती मनिता मलिक, श्री  सतबीर सिंह, श्रीमती अमृता सिंह, श्री योगेश कुमार एवं श्रीमती वंदना दिसोदिया को वर्ष 2023 का बैच और  श्री जयदीप कुमार एवं श्री समवर्तक सिंह खांगवाल को वर्ष 2024 का बैच  दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Haryana CM Nayab Singh Saini Steps Up Campaign in Punjab, Targets AAP Ahead of Assembly Polls

Lehragaga (Punjab): With the Punjab Assembly elections on the horizon, Nayab Singh Saini has intensified political outreach in...

पंजाब की गिरती हालत पर नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत...

Punjab Minister Laljit Singh Bhullar Resigns After Warehousing Official’s Suicide; CM Bhagwant Mann Orders Probe

In a significant political development, Laljit Singh Bhullar stepped down from the Punjab Cabinet on Saturday after...

Haryanavi Saang Utsav-26: Kalagram Comes Alive as Folk Artisans Revive Timeless Tales of Love, Loss and Legacy

Kalagram turned into a vibrant cultural hub on the second day of the four-day Haryanavi ‘Saang Utsav-26’, as...