दत्तनगर में दौड़ी फिटनेस की रफ्तार, एसजेवीएन के स्थापना दिवस पर रामपुर एचपीएस ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Date:

Share post:

रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस के तहत आयोजित मिनी मैराथन ने मंगलवार को पूरे क्षेत्र में ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना दिया। सुबह 6 बजे दत्तनगर ग्राउंड से शुरू हुए इस आयोजन में कर्मचारियों, अधिकारियों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया।

मैराथन का आयोजन दत्तनगर ग्राउंड से कोयल रोड तक किया गया, जहां से प्रतिभागियों ने वापसी कर पुनः दत्तनगर ग्राउंड पहुंचकर दौड़ पूरी की। प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों में आयोजित किया गया था, जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चों के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित थीं।

कार्यक्रम को मुख्य महाप्रबंधक (प्रापण एवं संविदा) श्री बी. पी. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह ने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाती हैं, बल्कि टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करती हैं।

मैराथन के समापन अवसर पर विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए श्री बी. पी. सिंह ने प्रतिभागियों के अनुशासन और उत्साह की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

इस दौरान रामपुर एचपीएस के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजन ने यह संदेश दिया कि एक स्वस्थ और ऊर्जावान कार्य संस्कृति ही किसी संस्थान की वास्तविक ताकत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Motorcyclists Snatch Gold Chain After Silencing Woman Heading to Kangra Temple

Dharamsala (Arvind Sharma) | A sensational incident challenging law and order and women's safety has come to light...

सीएम विंडो शिकायतों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

हरियाणा सरकार द्वारा जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संचालित ‘सीएम विंडो’ व्यवस्था को और अधिक प्रभावी...

हरियाणा के 590 करोड़ बैंक घोटाले में तेज हुई सीबीआई जांच, अफसरशाही में बढ़ी बेचैनी

हरियाणा के बहुचर्चित 590 करोड़ रुपये के आईडीएफसी और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले की जांच अब निर्णायक...

26 साल बाद नहर से मिली कार ने फिर ताजा कर दिए दर्दनाक हादसे के जख्म

पंजाब के श्री कीरतपुर साहिब क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने करीब 26 साल पुराने...