एसजेवीएन फाउंडेशन की बड़ी सौगात: रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल में अत्याधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र मशीन शुरू, छह तहसीलों के हजारों मरीजों को मिलेगा लाभ

Date:

Share post:

रामपुर बुशहर:

कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एसजेवीएन फाउंडेशन ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए रामपुर जल विद्युत स्टेशन (बायल) के सहयोग से आयुर्वेदिक अस्पताल, रामपुर बुशहर में अत्याधुनिक Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन स्थापित की है। इस मशीन का विधिवत शुभारंभ रामपुर एचपीएस, बायल के परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने किया।

यह आधुनिक मशीन अस्पताल में आने वाले हजारों मरीजों के लिए विभिन्न बायोकेमिकल जांचों को पहले की तुलना में अधिक तेज, सटीक और विश्वसनीय बनाएगी। इससे न केवल मरीजों का समय बचेगा बल्कि उन्हें निजी प्रयोगशालाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

आयुर्वेदिक अस्पताल, रामपुर बुशहर हर वर्ष लगभग 40 से 42 हजार बाह्य रोगियों (ओपीडी) तथा लगभग एक हजार अंतरंग रोगियों (आईपीडी) को उपचार उपलब्ध कराता है। अस्पताल में सभी आवश्यक जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। नई मशीन स्थापित होने से तहसील रामपुर, कुमारसैन और ननखड़ी (जिला शिमला), निचार (जिला किन्नौर) तथा निरमंड और आनी (जिला कुल्लू) के हजारों लोगों को आधुनिक जांच सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर ई. विकास मारवाह ने कहा कि एसजेवीएन केवल ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निःशुल्क जांच सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उनके निकट उपलब्ध कराएगी।

इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) श्री संजीव शर्मा, उप महाप्रबंधक (आरएंडआर/सीएसआर) श्रीमती कौशल्या देवी नेगी, उप मंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहिणी शर्मा सहित आयुर्वेदिक विभाग तथा रामपुर एचपीएस के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Punjab Farmers Return to the Streets: Seven-Day Mohali Morcha Puts AAP Government Under Pressure Ahead of 2027 Polls

Punjab’s farmers have once again brought their demands to the doorstep of the state’s political establishment, with the...

हरियाणा में बेटियों की संख्या पर फिर चिंता: जन्म के समय लिंगानुपात 900 पर पहुंचा, कई जिलों में तेज गिरावट

हरियाणा में बेटियों के जन्म को लेकर वर्षों से चल रही मुहिम के बीच सामने आए ताजा आंकड़ों...

हरियाणा विधानसभा में बढ़ा सियासी टकराव: BJP के विशेषाधिकार प्रस्ताव से कांग्रेस का विरोध, सदन की कार्यवाही पर छाया विवाद

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के बीच राजनीतिक...

Haryana Assembly Turns Into Political Battleground as BJP Moves Privilege Motions Against Congress MLAs

Haryana’s Monsoon Session of the Legislative Assembly has entered an increasingly confrontational phase, with the ruling BJP and...