वर्ष 2027 में राज्य स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Date:

Share post:

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2027 में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूरे राज्य में भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। इसके आयोजन की तैयारियों के लिए राज्य सरकार एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी, जो कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उनके सफल आयोजन को सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 29 जुलाई को हरियाणा का एक प्रतिनिधिमंडल वाराणसी में आयोजित विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों तथा पूजन-अर्चना में भाग लेगा।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ तथा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी से सुशोभित कलश हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल को विधिवत सौंपा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल 30 जुलाई की सायंकाल पावन कलश लेकर गुरुग्राम के सिरहौल बॉर्डर पहुंचेगा, जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत के बाद इस पावन कलश को गुरुग्राम स्थित श्री शीतला माता मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को इस पावन कलश की मिट्टी भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों को विधिवत प्रदान की जाएगी। इसके पश्चात यह पावन मिट्टी पूरे हरियाणा के गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी, ताकि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता, समानता, सामाजिक न्याय और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके तथा “समरसता संकल्प अभियान” को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जा सके।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री मनीष लोहान, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहाकार श्री राजीव जेटली, मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

चुनावी तैयारियों में BJP का डिजिटल दांव: पांच राज्यों में सोशल मीडिया टीम के विस्तार की कवायद, संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय

दीपक म्हास्के के नेतृत्व में पार्टी के ऑनलाइन नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर; उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और...

Arab Parties Hold Key to Israel’s Political Future as Netanyahu Faces Coalition Deadlock

Record Arab voter turnout reshapes election arithmetic, leaving opposition leaders with a difficult choice over whether to cooperate...

Haryana Government Accelerates Recruitment Drive: HSSC Prepares CET Stage-II for 14,000 Posts, 8,000 More Vacancies Expected

Chairman Himmat Singh reviews examination preparations; inspection of centres begins to ensure transparent conduct and better facilities for...

गुरुग्राम के सोहना में भीषण सड़क हादसा: खड़ी टूरिस्ट बस में घुसी कार, पति-पत्नी और बच्ची की मौत, दो बच्चे सुरक्षित

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार, 29 अक्टूबर की सुबह एक दर्दनाक सड़क...