कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने किया युवाओं से खिलवाड़, भाजपा बना रही पेपर लीक पर कड़ा कानून: मुख्यमंत्री

Date:

Share post:

रियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं के साथ जो खिलवाड़ कभी कांग्रेस पार्टी करती थी वही काम दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी ने किया। जबकि पेपर लीक जैसे मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने न केवल 2024 में कानून बनाया बल्कि अब उस कानून को और भी कठोर भी करने का काम किया जा रहा है ताकि भविष्य में पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग सके।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में मंत्रीमंडल की बैठक के उपरांत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास मोदी जी और भाजपा का विरोध करने के अलावा और कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले तक आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़े-बड़े दावे कर रहे थे कि यदि पंजाब में पेपर लीक जैसी घटना होती है तो हमारे शिक्षा मंत्री त्याग पत्र दे देंगे। आज पंजाब में फार्मेसी का पेपर लीक होने के चलते बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं तो मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल वातानुकूलित कमरों में ऐसे बैठे हैं जैसे इन्हें सांप सूंघ गया हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नौकरियांे के लिए खर्ची-पर्ची के माध्यम से कांग्रेस पार्टी युवाओं से खिलवाड़ करती थी, उस समय पेपर भी खूब लीक होते थे। सन् 1986 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस विषय पर लोकसभा में चर्चा तो की लेकिन कानून बनाने के संबंध में किया कुछ नहीं। पंजाब में जब लोग कांग्रेस की कारगुजारियों से तंग हो गए तब केजरीवाल ने ईमानदारी का नारा देकर भोले-भाले लोगों को बहलाकर वोट ले लिए और पंजाब में सरकार बना ली। पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर की भर्ती में जिस प्रकार धांधली हुई वह किसी से छिपी नहीं है लेकिन पंजाब सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री को साथ बैठाकर और श्वेत पत्र जारी करके बताए कि उनकी सरकार में दिल्ली व पंजाब में कितने गरीब बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर और आई.ए.एस. बनाया। जबकि हमने हरियाणा में अपने साढ़े 11 साल में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को मिशन बुनियाद तथा मिशन-100 के माध्यम से आईआईटी, आईआईएम. और एनआईटी के अलावा नीट की परीक्षाएं उत्तीर्ण करवाकर इनके सपने पूरे किए हैं।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 20 प्रतिशत डीजल बचाने का आह्वान किया था। उसी के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने सार्थक कदम उठाए हैं। इसी के तहत हरियाणा में 30 लाख रुपये तक की ईवी गाड़ियों की खरीद पर 100 प्रतिशत तथा 30 लाख से अधिक कीमत की गाड़ियों की खरीद पर 50 प्रतिशत टैक्स छूट का प्रावधान किया है। ईवी गाड़ियों की चार्जिंग के लिए प्रदेश में आधारभूत ढांचा भी तैयार किया जा रहा है जिसके अंतर्गत जगह-जगह चार्जिंग स्टेशन खोले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को भाजपा सरकार, विशेषकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सभी कामों का विरोध करने की आदत हो गई है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इन्हें यह नहीं दिखता है कि देश कितनी तेज गति से तरक्की कर रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब के दौरों के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि पंजाब के लोग हमारे भाई हैं। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के लोगों के प्यार के चलते उनके बुलावे पर ही पंजाब जाते हैं, इससे विपक्ष को क्यों दिक्कत होती है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक कैप्टन मनीष कुमार लोहान, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर श्री राजीव जेटली तथा मीडिया सचिव श्री प्रवीन अत्रे भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

चुनावी तैयारियों में BJP का डिजिटल दांव: पांच राज्यों में सोशल मीडिया टीम के विस्तार की कवायद, संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय

दीपक म्हास्के के नेतृत्व में पार्टी के ऑनलाइन नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर; उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और...

Arab Parties Hold Key to Israel’s Political Future as Netanyahu Faces Coalition Deadlock

Record Arab voter turnout reshapes election arithmetic, leaving opposition leaders with a difficult choice over whether to cooperate...

Haryana Government Accelerates Recruitment Drive: HSSC Prepares CET Stage-II for 14,000 Posts, 8,000 More Vacancies Expected

Chairman Himmat Singh reviews examination preparations; inspection of centres begins to ensure transparent conduct and better facilities for...

गुरुग्राम के सोहना में भीषण सड़क हादसा: खड़ी टूरिस्ट बस में घुसी कार, पति-पत्नी और बच्ची की मौत, दो बच्चे सुरक्षित

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार, 29 अक्टूबर की सुबह एक दर्दनाक सड़क...