युद्ध नशों विरुद्ध’ 52वें दिन भी जारी: पंजाब पुलिस द्वारा 72 नशा तस्कर गिरफ्तार; 1.9 किलो हेरोइन, 1 क्विंटल भुक्की बरामद

Date:

Share post:

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध
92 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में 180 से अधिक पुलिस टीमों ने 496 संदिग्ध व्यक्तियों की की चेकिंग: स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला

राज्य से नशे के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू किए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” को लगातार 52वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने आज 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 1.9 किलो हेरोइन, 112 किलो भुक्की और 7000 रुपये ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ सिर्फ 52 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 6920 हो गई है।
यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य भर के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय पर चलाया गया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।
इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 92 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों द्वारा राज्य भर में 460 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसके चलते राज्य भर में 51 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 496 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है।
स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशे के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति – इंफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के रूप में 2 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Punjab Farmers Return to the Streets: Seven-Day Mohali Morcha Puts AAP Government Under Pressure Ahead of 2027 Polls

Punjab’s farmers have once again brought their demands to the doorstep of the state’s political establishment, with the...

हरियाणा में बेटियों की संख्या पर फिर चिंता: जन्म के समय लिंगानुपात 900 पर पहुंचा, कई जिलों में तेज गिरावट

हरियाणा में बेटियों के जन्म को लेकर वर्षों से चल रही मुहिम के बीच सामने आए ताजा आंकड़ों...

हरियाणा विधानसभा में बढ़ा सियासी टकराव: BJP के विशेषाधिकार प्रस्ताव से कांग्रेस का विरोध, सदन की कार्यवाही पर छाया विवाद

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के बीच राजनीतिक...

Haryana Assembly Turns Into Political Battleground as BJP Moves Privilege Motions Against Congress MLAs

Haryana’s Monsoon Session of the Legislative Assembly has entered an increasingly confrontational phase, with the ruling BJP and...