किसानों की फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार ने बनाई योजना : श्याम सिंह राणा

Date:

Share post:

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश में किसानों की फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए 15 दिनों का विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम लॉन्च किया गया है। ये कार्यक्रम प्रदेश के किसानों को उनकी भूमि की जानकारी मुहैया करवाने, सरकार की योजनाओं का किसानों को लाभ पहुंचाने और उनके संदेश को कृषि विभाग तक पहुंचाने का काम करेगा। ये वैज्ञानिक किसानों के बीच जाकर उनकी बात को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश के 15 लाख किसानों को मिट्टी जांच की रिपोर्ट उनके मोबाइल पर भेजी गई। इस रिपोर्ट से किसानों को अपने खेत की हेल्थ के बारे में जानकारी हासिल हुई।

श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसानों का सहयोग करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लागू कर हर किसान के खाते में प्रति वर्ष 6 हजार रुपये देने की शुरुआत की थी। अब तक 19 किस्तें किसानों को दी जा चुकी हैं। इसी तरह से पीएम फसल बीमा योजना को लागू करके प्राकृतिक आपदा से फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई करवाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें किसानों से प्रीमियम का डेढ़ प्रतिशत से 2 प्रतिशत ही हिस्सा लिया जाता है, बाकी की अदायगी सरकार द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा कि लगातार गिरते जल स्तर पर चिंता करते हुए प्रदेश के किसानों के लिए मेरा पानी मेरी विरासत योजना को लागू किया गया। भूजल स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में जो किसान धान की फसल की बजाए दूसरी फसलों को उगाता है उसे 8 हजार रुपए का अनुदान प्रति एकड़ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ पर एक देशी गाय लेने के लिए 30 हजार रुपये की सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। साथ ही गाय के गोबर से खाद तैयार करने के  लिए प्रयोग में लाए जाने वाले ड्रमों के लिए भी सरकार द्वारा सहयोग राशि दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 5 विभागों की पत्रिकाओं का विमोचन और आईसीएआर की तरफ से तैयार विकसित कृषि संकल्प अभियान के पोस्टर को हस्ताक्षर करके लॉन्च किया।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ राजा शेखर वुंडरू, मत्स्य पालन विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार, कृषि विभाग के निदेशक श्री राज नारायण कौशिक, पशुपालन विभाग के महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय, चेयरमैन श्री धर्मवीर मिर्जापुर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति डॉ. बलदेव राज कम्बोज, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सुरेश कुमार मल्होत्रा और लुवास विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति श्री नरेश जिंदल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

From Jalandhar to 2027: Is Prime Minister Narendra Modi Beginning the BJP’s New Political Script for Punjab?

Saptrishi Soni: In Indian politics, not every prime ministerial visit is merely about inaugurating projects or making official...

जय जगन्नाथ: आस्था के महासागर में डूबा पुरी, आज भाई-बहनों संग भक्तों को दर्शन देंगे महाप्रभु; विश्वविख्यात रथ यात्रा का शुभारंभ

ओडिशा के पवित्र तीर्थ नगरी पुरी में गुरुवार को विश्वप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ हो गया।...

संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक, संगठन और मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलें तेज

संसद के आगामी मानसून सत्र से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Top BJP Leadership Meets at Prime Minister’s Residence Ahead of Parliament Session, Political Speculation Grows

The Bharatiya Janata Party's top leadership convened a high-level meeting at Prime Minister Narendra Modi's official residence on...