सरकार ने जनता से किए हर वादे को पूरा किया: कृष्ण कुमार बेदी

Date:

Share post:

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया अवलोकन

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि केंद्र सरकार का 11 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता से किए हर वादे को पूरा करने का काम किया है।

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा द्वारा सिरसा स्थित सरल केंद्र परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सहज रूप से प्राप्त होगी। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लगाई गई इस प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए किया काम

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत इन कार्यों की जानकारी देने के लिए जनता के बीच जाएंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण से लेकर महिला सशक्तिकरण, किसान के हितों की रक्षा और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण सहित हर वर्ग-क्षेत्र में विकास हुआ है।

बिना पर्ची-खर्ची सरकारी नौकरी देना बड़ी उपलब्धि

कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आज हर परिवार का बच्चा जो योग्यता रखता है, वे बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरी में बड़े-बड़े पदों पर आसीन हो रहे हैं। आज हर कोचिंग सेंटर पर बड़ी संख्या में युवा कोचिंग के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बनाकर कर्मचारियों को राहत देने का काम किया है।

फसलों की एमएसपी पर की जा रही खरीद

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब किसानों को न केवल उचित मुआवजा दिया जा रहा है, बल्कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये किसानों के खातों में दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद कर रही है। किसानों के खातों में फसल बेचने के उपरांत सीधी राशि भेजी जाती है।

प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर हुआ मजबूत

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आज प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर हुआ है। राज्य का कोई भी ऐसा जिला नहीं जो नेशनल हाईवे से जुड़ा न हो। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हिसार में प्रदेश के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Haryana to Facilitate Private School Education for Children in Child Care Institutions

The Haryana government has directed officials to make proper arrangements for children living in child care institutions who...

Haryana CM Orders Financial Support for Children with Disabilities

The Haryana government has directed officials to ensure financial assistance for children with disabilities, with the Chief Minister...

Haryana CM Directs Special Focus on Education of Children in Child Care Institutions

The Haryana government has directed officials to give special attention to the education and overall development of children...

मतदाता सूची का नियंत्रण किसके हाथ में? सीमा खन्ना और ECINet को लेकर उठे सवाल लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी

नई दिल्ली। : भारत की चुनावी व्यवस्था में मतदाता सूची केवल एक प्रशासनिक दस्तावेज नहीं है। यही वह...