अमृतसर देहाती पुलिस ने एक किलो हेरोइन, 4 मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Date:

Share post:


अमृतसर दिहाती पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनिंदर सिंह व डीएसपी राजासांसी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 1 किलो हेरोइन, 4 मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डीएसपी राजासांसी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम को बड़ी सफलता तब हासिल हुई जब ओठियां रोड अड्डा धर्मकोट पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी तभी गांव धर्मकोट की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवको को आते देखा। पुलिस ने शक के आधार पर तुरंत तीनों को काबू कर लिया। गिरफ्तार तीनों अर्जन सिंह पुत्र बलवंत सिंह दिलबाग उर्फ बागा सिंह पुत्र कश्मीर सिंह सुल्तानप्रीत सिंह पुत्र सविंदर सिंह निवासी गांव नौशहरा ढाला, जिला तरनतारन को 1 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना भिंडीसैद में मुकदमा नंबर 63 तारीख 23-06-2025 अपराध 21-सी-25-29-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त गिरफ्तार आरोपीयो ने बताया है कि यह हेरोइन उसे धममा सिंह निवासी नौशहरा ढाला ने दी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा उक्त गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि उनके आगे-पीछे के लिंक का पता लगाया जा सके तथा उनके साथियों की पहचान की जा सके। इसके अलावा उक्त गिरफ्तार आरोपियों की नशे की कमाई से बनाई गई संपत्ति की भी जांच की जाएगी।अगर ऐसी कोई संपत्ति सामने आती है तो उसे तुरंत फ्रीज कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

चंडीगढ़ बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका: जांच में क्रूड बम के इस्तेमाल के संकेत, सीसीटीवी में संदिग्धों की तलाश तेज

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर हुए धमाके को लेकर जांच एजेंसियों को...

Centre Sanctions ₹3,920 Crore for Himachal Pradesh, Bringing Relief After RDG Discontinuation

In a significant financial boost for the hill state, the Central Government under the leadership of Narendra Modi...

Growing Drug Menace in Himachal Sparks Concern as Government Intensifies Crackdown and Rehabilitation Efforts

Himachal Pradesh is facing an escalating challenge in the form of rising drug abuse, a trend that has...

हरियाणा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रणबीर सिंह सांगवान सेवानिवृत्त, गरिमामयी समारोह में दी गई विदाई

चंडीगढ़, 30 मार्च — हरियाणा सरकार के सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएं...