पंजाब के निवासियों के लिए बड़ा तोहफा; धूरी रेलवे ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू होगा: मुख्यमंत्री54.76 करोड़ रुपयए की लागत से बनने वाला यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट 18 महीनों में होगा पूरा  

Date:

Share post:


रेलवे की एन.ओ.सी. में देरी के कारण प्रोजेक्ट अटका

चंडीगढ़, 29 जून

पंजाब के लोगों, विशेष रूप से धूरी के निवासियों को बड़ा तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को घोषणा की कि धूरी में दो-मार्गी रेलवे ओवरब्रिज (आर.ओ.बी.) का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के लगातार प्रयासों के बाद रेलवे मंत्रालय से आवश्यक मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक आर.ओ.बी. लेवल क्रॉसिंग (फाटक) नंबर 62ए पर बनाया जाएगा और यह मालवा क्षेत्र के लोगों, विशेष रूप से धूरी के निवासियों को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 54.76 करोड़ रुपए है, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह प्रोजेक्ट 18 महीनों में पूरा हो जाएगा। भगवंत सिंह मान ने उल्लेख किया कि प्रोजेक्ट का प्रारंभिक कार्य 2024 में शुरू हुआ था, लेकिन मार्च 2025 में रेलवे की मंजूरी/एन.ओ.सी. के कारण कार्य में देरी हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में पूरी तत्परता से पैरवी की और रेलवे अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी मिलने के साथ ही प्रोजेक्ट पर काम जल्द शुरू हो जाएगा।

पंजाब के विकास और लोगों की खुशहाली के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन के दृढ़ प्रयासों के कारण पंजाब अभूतपूर्व विकास के नए युग का साक्षी बन रहा है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने रंगला पंजाब बनाने के लिए पहले ही विकास कार्यों में तेजी लाई है और यह प्रोजेक्ट उसी का प्रतीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Satluj Removal Sparks Political Storm in Punjab as Sikh Bodies, Opposition Rally Behind Film on Jaswant Singh Khalra

Saptrishi Soni The sudden removal of the Diljit Dosanjh-starrer Satluj from an OTT platform just days after its...

नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने रचा नया इतिहास, एक दिन में 39.571 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर बनाया दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

झाकड़ी।देश की सबसे बड़ी भूमिगत जलविद्युत परियोजनाओं में शामिल एसजेवीएन के नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने ऊर्जा...

Padma Vibhushan Awardee and Pandavani Icon Teejan Bai Dies at 70, India Mourns the Loss of a Folk Legend

India has lost one of its most celebrated custodians of folk culture with the passing of Padma Vibhushan...

Kejriwal Takes Ayodhya Donation Row National, Seeks ‘Strictest Action’ After Offering Prayers at Goa Temple

Aam Aadmi Party (AAP) national convenor Arvind Kejriwal has intensified his party's attack over the alleged misappropriation of...