नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, नशे के खिलाफ जंग जारी रहेगी – पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर

Date:

Share post:

अमृतसर, कुमार सोनी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई नशे के खिलाफ जंग को जारी रखते हुए, ज़िला प्रशासन ने मशीनों की मदद से नशा तस्कर सौरव प्रताप उर्फ़ सनी, पुत्र नंद किशोर, निवासी गली नंबर 1, हरगोबिंद एवेन्यू, छेहरटा, अमृतसर के घर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत लगभग 25 मामले दर्ज हैं। अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ दर्ज एक मामले में, उसकी बेटी मुस्कान और उसके भाई आदित्य प्रताप को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 6 किलो अफीम, 8 किलो हेरोइन, 2 किलो हेरोइन बनाने और बढ़ाने वाले रसायन और 1 पिस्तौल 9 एमएम और 1 ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा, उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न जिलों में एनडीपीएस एक्ट और अन्य विभिन्न धाराओं के तहत 25 मामले दर्ज हैं। नशा तस्कर सनी अभी तक फरार है और उसकी पत्नी शीतल प्रताप के नाम गली नंबर 2, आकाश एवेन्यू, कोट खालसा थाना इस्लामाबाद में एक संपत्ति है, जिस पर अवैध रूप से निर्माण किया गया है। जिसे नगर निगम ने पुलिस की मदद से ध्वस्त कर दिया । गौरतलब है कि इससे पहले अमृतसर शहर में नशा तस्करों की 9 संपत्तियों को ध्वस्त किया जा चुका है। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने नशा तस्करों को चेतावनी भरे लहजे में स्पष्ट संदेश दिया कि हमारे युवाओं के जीवन में नशे का जहर घोलने वालों पर कोई रहम नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ जंग नशे के खात्मे तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और जो भी इस धंधे में शामिल है उसे जेल में डाला जा रहा है। इसके अलावा पुलिस नशे के मरीजों का इलाज भी करवा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस नशे के खिलाफ मुहिम पर नजर रखे हुए हैं और पुलिस रोजाना नशे की बड़ी खेप बरामद कर रही है। उन्होंने लोगों से नशा तस्करों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखेंगे और ऐसी कार्रवाई करेंगे कि नशा तस्करों की आने वाली पीढ़ियाँ भी इसे याद रखेंगी।इस अवसर पर विशालजीत सिंह एडीसीपी सिटी वन, जसपाल सिंह एसीपी सेंट्रल , थाना इस्लामाबाद के प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Tiger Shroff Escapes Unhurt After Gunfire Targets His Car in Mumbai; Driver Injured

Mumbai Police say three to four rounds were fired as a crowd gathered to catch a glimpse of...

हरियाणा के पंचकूला में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण, दशहरे पर शालीमार ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

हरियाणा के पंचकूला में इस वर्ष दशहरा उत्सव का आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। पंचकूला...

खुले नाले में गिरी बच्ची, लोगों ने बचाई जान; बार-बार हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

शहर में खुले नालों और अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े...

बहादुरगढ़ में भाजपा नेता की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीन संदिग्ध

हरियाणा के बहादुरगढ़ में चोरों ने सेक्टर-6 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज के घर के बाहर खड़ी...