हरियाणा ने बढ़ाई 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की गति

Date:

Share post:

जुलाई-हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज प्रशासनिक सचिवों के साथ 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में प्रशासनिक सचिवों ने गृह, सहकारिता, नगर एवं ग्राम आयोजना तथा शहरी स्थानीय निकाय विभागों से जुड़ी, 28,641 करोड़ रुपये से अधिक की 25 परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य सचिव श्री रस्तोगी ने अधिकारियों को बाधाओं को तत्परता से दूर करने तथा परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि गृह विभाग के अंतर्गत पुलिस थानों और चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की 100 करोड़ रुपये की परियोजना पूरी हो चुकी है। इस पहल से जन सुरक्षा और कानून प्रवर्तन क्षमताओं को उल्लेखनीय रूप से मजबूती मिली है। इसी प्रकार, रोहतक में सहकारिता विभाग के 179.75 करोड़ के मेगा फूड पार्क का 97 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र और प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्रों की स्थापना सहित अधिकांश आवश्यक कार्य पूरे होने के साथ, यह परियोजना सितंबर 2025 तक पूरा होने की सम्भावना है, जिससे न केवल कृषि प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि ग्रामीण रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नागरिक बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की। फरीदाबाद के प्रतापगढ़ और मिर्जापुर में 248.33 करोड़ रुपये की सीवरेज प्रणाली, अंबाला सदर में 133.78 करोड़ का सीवरेज नेटवर्क और रोहतक में 109.13 करोड़ रुपये की जलापूर्ति पहल जैसी परियोजनाएं शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, करनाल में 130.21 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना, जिसमें 142 किलोमीटर का नेटवर्क और दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल हैं, पूरी तरह से पूरी हो चुकी है। गुरुग्राम में 129.30 करोड़ रुपये की लागत से एमसीजी कार्यालय भवन का 84 प्रतिशत निर्माण कार्य और फरीदाबाद में 123.47 करोड़ की लागत से राजा नाहर सिंह स्टेडियम के आधुनिकीकरण का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

नगर एवं ग्राम आयोजना के तहत गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने महत्वपूर्ण परियोजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। मुख्यमंत्री श्री नायब  सिंह सैनी ने आज ही चंदू बुढ़ेड़ा में 110 करोड़ रुपये की लागत से 100 एमएलडी क्षमता के जल उपचार संयंत्र का उद्घाटन किया है। इससे जुलाई 2025 तक जलापूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है। गुरुग्राम में 679.80 करोड़ रुपये की लागत से श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का 74 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसका कार्य तेजी से चल रहा है और यह जल्द ही स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे की आधारशिला बनेगा। गुरुग्राम के सेक्टर 58 से 115 तक 226.31 करोड़ रुपये की सीवरेज पाइपलाइन परियोजना भी पूरी हो चुकी है।

हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) के अधिकारियों ने बैठक में परिवर्तनकारी परिवहन परियोजनाओं की जानकारी दी। इन परियोजनाओं में 5,453 करोड़ रुपये की गुरुग्राम मेट्रो (हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी), 6,056.70 करोड़ रुपये की फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो लिंक और दो क्षेत्रीय रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम परियोजनाएं-6,436 करोड़ रुपये की दिल्ली-शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ और 4,699 करोड़ रुपये की सराय काले खां-पानीपत परियोजना शामिल है।  इसके अतिरिक्त, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की 217 करोड़ रुपये की रैनी वेल्स परियोजना का 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Tiger Shroff Escapes Unhurt After Gunfire Targets His Car in Mumbai; Driver Injured

Mumbai Police say three to four rounds were fired as a crowd gathered to catch a glimpse of...

हरियाणा के पंचकूला में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण, दशहरे पर शालीमार ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

हरियाणा के पंचकूला में इस वर्ष दशहरा उत्सव का आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। पंचकूला...

खुले नाले में गिरी बच्ची, लोगों ने बचाई जान; बार-बार हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

शहर में खुले नालों और अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े...

बहादुरगढ़ में भाजपा नेता की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीन संदिग्ध

हरियाणा के बहादुरगढ़ में चोरों ने सेक्टर-6 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज के घर के बाहर खड़ी...