24 व 25 जुलाई को वितरित होंगे सेकेण्डरी के प्रमाण-पत्र

Date:

Share post:


चंडीगढ़ , 22 जुलाई – हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2025 के विद्यालयी/गुरूकुल/विद्यापीठों के परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र/माईग्रेशन एवं कम्पार्टमैंट (Eligible for improvement of Performance)/अनुत्तीर्ण (Essential Repeat) कार्ड प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों पर 24 जुलाई, 2025 को भेजे जा रहे हैं।


बोर्ड प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान अपने परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र/माईग्रेशन एवं कम्पार्टमेंट (E.I.O.P.)/अनुत्तीर्ण (E.R.) कार्ड 24 जुलाई, 2025 को प्रात: 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक तथा 25 जुलाई, 2025  को प्रात: 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला भिवानी के प्रमाण-पत्र बोर्ड मुख्यालय के कमरा नं० 44 में वितरित किये जायेंगे।


उन्होंने आगे बताया कि यदि विद्यालय मुखिया स्वयं ये प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं कर सकते हैं तो अपने विद्यालय के किसी भी अध्यापक/प्राध्यापक को इस कार्य के लिए प्राधिकृत करें। जिस अध्यापक/प्राध्यापक को विद्यालय के मुखिया द्वारा प्राधिकृत किया जाता है उनको सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ प्राधिकरण पत्र अवश्य लेकर आयें अन्यथा उनको प्रमाण-पत्र नहीं दिये जायेंगे। प्राधिकरण पत्र न होने के कारण प्रमाण-पत्र न मिलने की जिम्मेवारी सम्बन्धित संस्था की होगी। इसके अतिरिक्त स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे।


उन्होंने बताया कि यदि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से विद्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से सैकण्डरी कक्षा के प्रमाण-पत्र दस्ती प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो ऐसी अवस्था में ये प्रमाण-पत्र उक्त वर्णित तिथियों उपरान्त बोर्ड मुख्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, अनुशासनात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी

हरियाणा में हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के भीतर क्रॉस वोटिंग का...

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीद प्रक्रिया सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बराड़ा व मुलाना की अनाज मंडियों...

हरियाणा के बोर्डों व निगमों में भरे जाएंगे ग्रुप-डी के सभी रिक्त पद

सरकार ने 10 अप्रैल तक मांगी खाली पदों की जानकारीहरियाणा के बोर्डों व निगमों में भरे जाएंगे ग्रुप-डी...