जम्मू-दिल्ली रेलमार्ग पर चक्की पुल रेल परिचालन के लिए पूर्णत सुरक्षित – हिमांशु उपाध्याय

Date:

Share post:

अमृतसर, कुमार सोनी

उत्तर रेलवे विभाग के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा है कि
मीडिया के कुछ हिस्सों में खबर आई है कि कांगड़ा ( हिमाचल प्रदेश) में जम्मू-दिल्ली रेलमार्ग पर पुल की नींव का एक बड़ा हिस्सा बह गया, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। उन्होंने कहा यह सूचित किया जाता है कि पठानकोट-जलंधर कैंट मार्ग पर पठानकोट कैंट-कंदरोड़ी स्टेशनों के बीच चक्की रेलवे पुल पर 20 व 21 जुलाई को अचानक बाढ़ आई और जलस्तर बढ़ गया। उत्तर रेलवे ने 01.08.2024 से ही पुल पर 20 किमी प्रति घंटे की गति सीमा लागू कर रखी है। उक्त पुल पर रेल परिचालन से संबंधित किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कोई संभावना नहीं है। पुल रेल परिचालन के लिए सुरक्षित है। उन्होंने यह भी बताया कि मीडिया में जिस पुल की नींव बह जाने की खबर आई है, वह वास्तव में ढलान पर लगी अतिरिक्त क्लैडिंग थी। यह गैर-जरूरी हिस्‍सा 21.07.25 को अचानक आई बाढ़ से तेज़ बहाव के कारण टूटकर नदी में गिर गया। आईआईटी रुड़की के सुझावों के अनुसार, पुल का संरक्षा कार्य चल रहा है और ढलान पर मौजूद गैर-जरूरी हिस्‍से को हटाया जाना था। इस गैर-जरूरी हिस्‍से से रेल परिचालन में संरक्षा प्रभावित नहीं हुई। 22.07.25 को मुख्य पुल इंजीनियर ने चक्की रेलवे पुल का निरीक्षण किया, जहाँ पिछले दिन अचानक बाढ़ आई थी। पुल पर चौबीसों घंटे तैनात चौकीदारों द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है, साथ ही पुल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सूखे की स्थिति समाप्त होने और नदी का जलस्तर कम होने पर पाइल फ़ाउंडेशन का काम फिर से शुरू किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Lok Milni as Governance in Action: CM Bhagwant Singh Mann Takes Punjab’s Public Outreach Model Back to Jalandhar

Reinforcing his government’s emphasis on direct, accountable and citizen-centric governance, Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann on Thursday...

सूरजकुंड से वैश्विक मंच तक: हरियाणा के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार अफ्रीकी देश, निवेश और रोजगार पर साझा फोकस

हरियाणा और अफ्रीकी देशों के बीच बहु-क्षेत्रीय सहयोग को एक नई दिशा देते हुए फरीदाबाद के सूरजकुंड में...

हरियाणा में डेंगू-मलेरिया पर सख्ती: रिपोर्टिंग से लेकर इलाज तक बदले नियम, लापरवाही पर जुर्माना तय

हरियाणा में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी वेक्टर-बोर्न बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य...