प्रदेश की हर गली, मोहल्ले में स्वच्छता की जो सुगंध फैली, उसमें छिपी हुई सफाई कर्मचारियों की मेहनत – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Date:

Share post:

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की हर गली, हर मोहल्ले में स्वच्छता की जो सुगंध फैली है, उसमें सफाई कर्मचारियों की मेहनत छीपी हुई है। सफाई कर्मचारी सिर्फ कर्मचारी नहीं हैं, प्रदेश के शहरों और गांवों की रीढ़ हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात आज चण्डीगढ़़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए सफाई कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कही। संत कबीर जयती के अवसर पर सफाई कर्मचारियों के वेतन में 2100 रूपये बढौतरी होने पर आज प्रदेश भर से सफाई कर्मचारी मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने आए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शिवरात्रि की बधाई दी।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं सफाई कर्मचारियों को सलाम करता हूं, जो हर गली, मोहल्ले और सड़क को स्वच्छ और सुंदर बनाने में दिन-रात जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आप हमारे स्वास्थ्य के रक्षक व वातावरण के प्रहरी हैं। आपके बिना स्वच्छ हरियाणा की कल्पना भी असंभव है। आपका काम केवल कचरा उठाना नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की नींव रखना है, जो हरियाणा के हर नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवर की सफाई का कार्य जोखिम भरा होता है। आप अपना जीवन खतरे में डालकर यह कार्य करते हैं। आपका यह योगदान सराहनीय है। स्वच्छता चाहे शरीर की हो या अपने आस पास के परिवेश की हो, इसका सीधा सम्बन्ध हमारे स्वास्थ्य से है। हमारे गौरव और गरिमा से है। हमारे सामाजिक एवं आर्थिक विकास से है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छता को भगवान के बाद दूसरा स्थान देते थे। वे स्वयं झाडू लगाकर लोगों में सफाई के प्रति चेतना पैदा करते थे। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी जी की जयंती पर 2 अक्तूबर, 2014 से ‘स्वच्छ भारत मिशन‘ की शुरुआत की, तो देश ने एक नया संकल्प लिया। इस संकल्प को पूरे समर्पण से निभाने का श्रेय सबसे पहले सफाई कर्मचारियों को जाता है। आप न सिर्फ हमारे गांव व शहरों की सफाई करते हैं, बल्कि देश की सोच को भी स्वच्छ बनाते हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘सबसे स्वच्छ शहर सम्मान‘ के तहत सोनीपत को ‘मिनिस्टीरियल स्टार‘ अवॉर्ड मिला है। इसी तरह 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाली श्रेणी में करनाल शहर ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शहरी सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर 17 हजार रुपये मासिक तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ाकर 16 हजार रुपये मासिक किया गया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को उनकी ड्यूटी पर मृत्यु होने की स्थिति में 5 लाख रुपये और सीवरेज में काम करते समय मृत्यु होने की स्थिति में 10 लाख रुपये की बीमा राशि का प्रावधान किया गया है।

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सफाई कर्मचारी बहादुर योद्धा है जो स्वच्छता के लिए हर समय तैयार रहते है। आज डीएससी समाज के बच्चों को नौकरियां मिल रही है। हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण व भलाई के लिए वचनबद्ध हैं। हमारा प्रयास रहा है कि सफाई कर्मचारियों को सिर्फ सम्मान ही नहीं, बल्कि समान अधिकार एवं अवसर भी मिले।

इस अवसर पर विधायक श्री कपूर वाल्मीकि, रोहतक मेयर श्री राम अवतार वाल्मीकि, पूर्व विधायक श्री पृथ्वी सिंह, श्री ईश्वर पालका, सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चैयरमेन श्री आजाद वाल्मीकि  सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Tiger Shroff Escapes Unhurt After Gunfire Targets His Car in Mumbai; Driver Injured

Mumbai Police say three to four rounds were fired as a crowd gathered to catch a glimpse of...

हरियाणा के पंचकूला में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण, दशहरे पर शालीमार ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

हरियाणा के पंचकूला में इस वर्ष दशहरा उत्सव का आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। पंचकूला...

खुले नाले में गिरी बच्ची, लोगों ने बचाई जान; बार-बार हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

शहर में खुले नालों और अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े...

बहादुरगढ़ में भाजपा नेता की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीन संदिग्ध

हरियाणा के बहादुरगढ़ में चोरों ने सेक्टर-6 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज के घर के बाहर खड़ी...