मुख्यमंत्री ने अंबाला को दी करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात, जल आपूर्ति और बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई रफ्तार

Date:

Share post:

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जलापूर्ति योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए आज अंबाला शहर में जल वितरण योजना के विस्तारीकरण के लिए 145 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही, सेक्टर 24 अंबाला शहर में 9 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए 40 करोड़ रुपये तथा एसवाईएल के दोनों ओर क्षतिग्रस्त पैच की मरम्मत के लिए 60 करोड़ रुपये की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं सोमवार को अंबाला शहर में तीज उत्सव पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अंबालावासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए आज 73 करोड़ रुपए की लागत की 9 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें 26 करोड़ 49 लाख रुपए लागत की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन और 46 करोड़ 34 लाख रुपए लागत की 5 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने सेक्टर—10 में स्पोर्टस स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की घोषणा की। साथ ही, नग्गल पीएचसी में 4 करोड़ रुपये की लागत से एक अतिरिक्त ब्लॉक बनाने तथा भूमि उपलब्धता के आधार पर शहर की मोटर मार्केट को स्थानांतरित करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि सेक्टर 23, अंबाला शहर में नया फायर स्टेशन बनाया जाएगा। साथ ही, शहर में डॉक्टरों के रिहायशी सुविधाओं के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा, भूमि उपलब्धता के आधार पर धूलकोट परिसर में कर्मचारियों के लिए केंद्रीयकृत कार्यालय—अवासीय सुविधाओं युक्त बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने नन्यौला माइनर के सुदृढ़ीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये तथा बारिश के सीज़न में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अंबाला ड्रेन के मनमोहन नगर भाग को 10 करोड़ रुपये की लागत से पक्का करवाने की घोषणा की। इसके अलावा, मॉडल टाउन ड्रेन के मथुरा नगरी, पुलिस लाइन, प्रेम नगर, विकास विहार, पटेल नगर, लक्ष्मी नगर, जंडली, सेक्टर 9,10 और जलबेड़ा भागों को पक्का करने के लिए 35 करोड़ रुपये की घोषणा की। गांव कामला में 2 एमएलडी एसटीपी के लिए 1.60 करोड़ रुपये तथा उपायुक्त कार्यालय कैंपस अंबाला में जलभराव की समस्या से स्टॉर्म वॉटर डिस्पोजल के निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रुपये की घोषणा की।

श्री नायब सिंह सैनी ने पुराना दिल्ली रोड नाले को बरसाती पानी की निकासी के लिए पक्का करवाने के लिए 12 करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने अंबाला विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की 91.45 किलोमीटर की 56 सड़के, डीएलपी अवधि में है, उन्हें ठीक करवाया जाएगा। 81.86 किलोमीटर की 53 सड़कों की 45.25 करोड़ रुपये की लागत से विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। इसके अलावा, 25.61 किलोमीटर की 6 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 11 करोड़ 1 लाख रुपये की घोषणा की। मटेडी शेखां- नन्यौला सड़क को चौड़ा करने के लिए 42 करोड़ रुपये और अंबाला में ओल्ड एनएच—65 के सड़क (अंबाला के भाग) के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 करोड़ रुपये की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने अंबाला विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बजट में घोषणा की है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए हर जिला स्तर पर एक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त जिला अस्पताल होगा, जहाँ हर व्यक्ति को बेहतर इलाज की सुविधाएं मिलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

“जय श्रीकृष्ण: एक नाम, जिसमें समाया है भक्ति, विश्वास और धर्म का सनातन प्रकाश”जानिए तिथि, पूजा-विधि, व्रत और नंदोत्सव का आध्यात्मिक महत्व

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि धर्म, भक्ति, प्रेम, करुणा और अधर्म पर...

India’s 7.8% GDP Growth Under Scrutiny: Has the Government Changed the Yardstick to Make Growth Look Bigger?

New Delhi: India’s latest GDP numbers have produced exactly the kind of headline any government would welcome: real...

Punjab Farmers Return to the Streets: Seven-Day Mohali Morcha Puts AAP Government Under Pressure Ahead of 2027 Polls

Punjab’s farmers have once again brought their demands to the doorstep of the state’s political establishment, with the...

हरियाणा में बेटियों की संख्या पर फिर चिंता: जन्म के समय लिंगानुपात 900 पर पहुंचा, कई जिलों में तेज गिरावट

हरियाणा में बेटियों के जन्म को लेकर वर्षों से चल रही मुहिम के बीच सामने आए ताजा आंकड़ों...