पुलिस की भर्ती निकाल रहे हैं, सभी युवा मेहनत करे – नायब सिंह सैनी

Date:

Share post:

कांग्रेस के नेता तो 50 वोट पर दे रहे थे एक नौकरी, देश व प्रदेश से समाप्त हो चुका है कांग्रेस का जनाधार – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 30 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना खर्ची – पर्ची के नौकरी प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा पुलिस की भर्ती निकाली जाएगी। इसके लिए सभी युवा मेहनत करनी शुरू करे।

मुख्यमंत्री ने जिला कुरुक्षेत्र में विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान कहा कि प्रदेश में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से सीईटी ग्रुप-सी के पदों के लिए परीक्षा आयोजित करवाई गई। इस परीक्षा में साढ़े 13 लाख युवाओं ने आवेदन किया था और पहली बार किसी परीक्षा में 90 फ़ीसदी से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया। यह तभी संभव हुआ जब प्रदेश में योग्यता के आधार पर नौकरी दी जा रही हो। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में तो नौकरी के लिए परिवार को किसी विधायक या मंत्री से जानकारी रखनी पड़ती थी और नौकरी के लिए चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इसी महीने में करीब साढ़े 7 हजार युवाओं की नौकरी के लिए परिणाम घोषित कर उन्हें रोजगार देने का काम किया है। एक सप्ताह के अंदर इन नव चयनित युवाओं और उनके परिवारों को एकत्र करके चर्चा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब का बेटा एचसीएस और एचपीएस पदों पर बिना खर्ची पर्ची के योग्यता के आधार पर भर्ती हो रहा है। इसी तरह अब प्रदेश के 58 योग्य बच्चों को आईएएस बनने का मौका मिला है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय वोट लेने के लिए कांग्रेस नेता 50 वोटों पर एक नौकरी देने की बात कर रहा था तो कोई हिस्से में आने वाली नौकरियों को बांटने की बात कर रहा था। उनकी इसी सोच के चलते देश व प्रदेश से कांग्रेस का जनाधार समाप्त हो चुका है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, विपक्ष के लोग केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले 25 हजार युवाओं का नौकरी के लिए परीक्षा परिणाम तैयार था, लेकिन विपक्ष के लोग चुनाव आयोग और कोर्ट में चले गए। उन्होंने परिणाम घोषित करने पर रोक लगवा दी। लेकिन हमने युवाओं से वादा किया कि उनकी ज्वाइनिंग पहले करवाई जाएगी और शपथ बाद में ली जाएगी। मुझे ख़ुशी है कि हमने युवाओं के इस विश्वास को और मजबूत करने का काम किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Amit Shah Turns Punjab’s Drug Crisis into Political Flashpoint, Welcomes CBI Probe into Jhota Case and Challenges Mann Government

Union Home Minister Amit Shah has sharpened the political confrontation with Punjab’s Aam Aadmi Party (AAP) government over...

Tiger Shroff Escapes Unhurt After Gunfire Targets His Car in Mumbai; Driver Injured

Mumbai Police say three to four rounds were fired as a crowd gathered to catch a glimpse of...

हरियाणा के पंचकूला में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण, दशहरे पर शालीमार ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

हरियाणा के पंचकूला में इस वर्ष दशहरा उत्सव का आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। पंचकूला...

खुले नाले में गिरी बच्ची, लोगों ने बचाई जान; बार-बार हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

शहर में खुले नालों और अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े...