राष्ट्र को विकसित बनाने के लिए बच्चों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देना जरूरी:नायब सिंह सैनी

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में की  “स्मार्ट टीवी शिक्षा परियोजना” की शुरुआत

लाडवा के 5 राजकीय स्कूलों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए स्मार्ट टीवी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र  बनाने के लिए बच्चों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना बेहद जरूरी है, इसलिए डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 5 लाख टैबलेट, लगभग 40 हजार कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड तथा 1201 आईसीटी लैब स्थापित की  गई है। इतना ही नहीं विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भी प्राथमिकता के आधार पर लागू किया है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को देर सायं कुरुक्षेत्र जिला के लाडवा में सम्पर्क फांउडेशन व शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित स्मार्ट क्लास विस्तार कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने प्रोग्राम ब्रोशर का विमोचन किया। इसके अलावा , मुख्यमंत्री ने लाडवा से प्रदेश व्यापी स्मार्ट टीवी शिक्षा परियोजना का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सम्पर्क फाउंडेशन के संस्थापक विनीत नायर व अनुपमा नायर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में बच्चों को डिजिटल रूप से शिक्षा देने की दिशा में एक नई पहल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सम्पर्क फाउंडेशन ने प्रदेश के 7 हजार विद्यालयों में संपर्क टी.वी. बॉक्स दिए हैं, जिसमें हरियाणा की पाठ्य-पुस्तकों के सिलेबस को डिजिटल तरीके से वीडियो, वर्कशीट और  असेसमेंट की प्रक्रिया दी गई हैं। इसके साथ ही, 1485 विद्यालयों को एल.ई.डी. टी.वी. देकर स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित किया गया है। इनसे बच्चों के पढ़ने की प्रक्रिया सरल और रोचक बनेगी। इसके साथ ही लाडवा व बाबैन खंड के 132 विद्यालयों को एल.ई.डी. टी.वी. देकर स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित किया गया है।

श्री सैनी ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा शक्तिशाली माध्यम है, जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ता है। जैसे-जैसे दुनिया डिजिटल हो रही है, वैसे-वैसे शिक्षा के स्वरूप में भी परिवर्तन आना स्वाभाविक है। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो गया है कि हम अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा से जोड़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  हरियाणा सरकार की भी सोच हमेशा से यह रही है कि हर बच्चा शिक्षित हो, तकनीक से जुड़ा हो ताकि वह वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन से प्रेरित होकर हरियाणा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई अभूतपूर्व पहलें की हैं।  राज्य के सभी 22 जिलों में अटल टिंकरिंग लैब्स स्थापित की गई हैं, 5 हजार से अधिक स्कूलों को वाई-फाई कनेक्टिविटी दी गई है।

सम्पर्क फाउंडेशन के संस्थापक विनीत नायर ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि फाउंडेशन बच्चों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने का  काम कर रही है। इस संस्था का प्रयास है कि बच्चों में सीखने की उत्सुकता पैदा की जाए और एप्लीकेशन आफ नॉलेज पर फोकस रखकर शिक्षा दी जाए। इसके लिए लगभग  7 हजार स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

हरियाणा कांग्रेस में क्रॉस-वोटिंग : अनुशासन, नेतृत्व और सियासी संतुलन की बड़ी परीक्षा

हरियाणा में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के बाद Indian National Congress के भीतर राजनीतिक हलचल तेज...

पंचकूला प्लॉट आवंटन मामला: विशेष अदालत ने भूपिंदर सिंह हुड्डा और एजेएल को दी राहत, ईडी केस बंद

हरियाणा के पंचकूला स्थित विशेष अदालत से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda को...

From Haryana to Punjab: Nayab Singh Saini Fuels BJP’s Expanding Political Ambition

Saptrishi SoniAggressive rallies, strategic messaging, and cross-border leadership signal BJP’s renewed push to reshape Punjab’s electoral landscape ahead...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, अनुशासनात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी

हरियाणा में हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के भीतर क्रॉस वोटिंग का...