रेल कर्मचारी की ईमानदारी ने फिर बढ़ाया भारतीय रेलवे का मान, यात्री को लौटाया खोया हुआ iPhone 11

Date:

Share post:

अमृतसर, 1 अगस्त (राहुल सोनी) – भारतीय रेलवे की सेवा, ईमानदारी और तत्परता का एक उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया जब फिरोजपुर मंडल में कार्यरत डिप्टी सीआईटी कुलदीप सिंह ने ट्रेन में छूटे एक यात्री का iPhone 11 खोजकर उसे सुरक्षित लौटाया। कुलदीप सिंह को वाणिज्य नियंत्रण कक्ष फिरोजपुर से रेल मदद एप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 12137 पंजाब मेल के कोच B4 की बर्थ संख्या 11 पर एक यात्री अपना फोन भूल गया है। कुलदीप सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस बर्थ की तलाशी ली और मोबाइल फोन को सुरक्षित बरामद कर लिया। उन्होंने एचएचटी सिस्टम की मदद से यात्री का नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया, पहचान सत्यापित की और बठिंडा स्टेशन पर फोन उन्हें सौंप दिया। मोबाइल पाकर यात्री बेहद प्रसन्न हुआ और भारतीय रेलवे तथा कुलदीप सिंह का हृदय से आभार जताया। इस अनुकरणीय कार्य के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सैनी ने कुलदीप सिंह को प्रशंसा प्रमाण पत्र देने की घोषणा करते हुए कहा कि यह घटना रेलवे की ईमानदारी और यात्रियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Himachal Pradesh Gears Up for Massive Panchayat Poll Exercise as Thousands of Polling Teams Reach Remote Voting Stations

The hills of Himachal Pradesh are preparing for one of the state’s largest democratic exercises as authorities complete...

As Fuel Prices Climb, Congress Takes Protest to Streets Across Himachal Pradesh

With petrol and diesel prices continuing to rise across the country, the political confrontation over inflation is beginning...

इबोला का खतरा कितना गंभीर, कैसे पहचानें लक्षण और क्यों अलर्ट मोड पर आया अमृतसर एयरपोर्ट

दुनिया ने कोविड-19 महामारी के दौरान यह देखा कि किसी संक्रामक बीमारी की शुरुआती अनदेखी किस तरह वैश्विक...

सड़कों पर बेखौफ होते हमलावर: 16 वर्षीय साहिल की हत्या ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

देश के कई शहरों में अब अपराध केवल अपराध नहीं रह गया है, बल्कि वह खुलेआम शक्ति प्रदर्शन...