मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से कश्मीर के लाल चौक तक जाने वाली ‘तिरंगा यात्रा‘ को दिखाई हरी झंडी

Date:

Share post:

100 से अधिक छात्राएं कर रही है तिरंगा यात्रा‘ का नेतृत्व

ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत की बेटियों के साहस को दर्शाया- नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत’ मजबूतआत्मनिर्भर और तेज गति से बढ़ रहा है आगे – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 12 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर, चंडीगढ़ से ‘तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पंजाब से होते हुए कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक तक जाएगी। मीडिया छात्र संघ द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य देश भर में एकता के संदेश को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ाना और भाईचारे के बंधन को मज़बूत करना है। यह यात्रा 18 अगस्त को समाप्त होगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर बोलते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों, विशेषकर यात्रा में भाग लेने वाली 100 से अधिक छात्राओं को बधाई दी। इस पूरी यात्रा का नेतृत्व और प्रबंधन छात्राओं द्वारा किया जा रहा है। जब हमारी बेटियाँ किसी भी अभियान का नेतृत्व करती हैं, तो उसमें संवेदनशीलता, दृढ़ संकल्प कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा यह यात्रा न केवल हरियाणा की बेटियों के साहस  को दर्शाती है, बल्कि पूरे देश की महिलाओं की शक्ति का भी प्रतिनिधित्व करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा पिछले 11 वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की अपनी संप्रभुता की रक्षा के संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भारत की दो बेटियों विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और साहस और गर्व के साथ देश को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का यह दृढ़ संकल्प है कि जो कोई भी भारत को नुकसान पहुंचाने की हिमाकत करेगा, उसे हमारे बहादुर सैनिकों द्वारा उचित जवाब दिया जाएगा। आज का भारत एक ‘नया भारत’ है जो मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तिरंगा हमारे दिलों में है, हमारे कार्यों में है और यह हमारा गौरव है। यह हमारे पूर्वजों के त्याग और देशभक्ति की अमूल्य विरासत है। उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद राष्ट्र 15 अगस्त को बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Child Abuse Case in Una Shocks Himachal Pradesh, Raising Questions Over Safety in Traditionally Peaceful Communities

A deeply disturbing incident from Una district has sent shockwaves across Himachal Pradesh, a region widely regarded for...

Security Breach at Delhi Assembly Raises Alarm Over Institutional Safety in the National Capital

A startling security lapse at the Delhi Legislative Assembly on Monday afternoon has triggered serious concerns about the...

आईआईटियन बाबा अभय सिंह की शादी: धर्मशाला से झज्जर तक चर्चा में आध्यात्म और आधुनिक जीवन का संगम

उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में अपनी विशिष्ट पहचान के चलते चर्चा में आए आईआईटियन बाबा अभय सिंह ग्रेवाल...