नायब सरकार अंत्योदय के लिए प्रतिबद्ध: श्याम सिंह राणा

Date:

Share post:

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

श्री राणा ने आज यमुनानगर जिला के कई गांवों का दौरा किया और हाल ही में हुई भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद का आश्वासन भी दिया। कृषि मंत्री ने कहा कि जिन लोगों के घर भारी बरसात से ढह गए हैं उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वयं उन्हें गांवों का दौरा करने, लोगों की शिकायतें सुनने और राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने लगातार तीसरी बार सत्ता सौंपी है क्योंकि सरकार ने समग्र विकास और कल्याणकारी नीतियों पर काम किया है। हरियाणा मजबूत और समर्पित नेतृत्व में तेजी से प्रगति कर रहा है। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और मेरा प्रयास है कि जनता की सेवा पूरे समर्पण से की जाए।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। श्री राणा ने घोषणा की कि 25 सितंबर, 2025 को रादौर की नई अनाज मंडी में एक विशाल “मॉर्निंग वॉक” का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों लोग भाग लेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से परिवार सहित शामिल होने की अपील की।

श्री राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा ने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखा है। सरकार सुशासन, विकास और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी नीतियों से वास्तविक परिवर्तन हुआ है जो पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

कृषि मंत्री इसी जिला के मंडौली गांव में गरीब परिवारों के क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया और पीड़ितों को समय पर आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को बड़ी मंजूरी, लागत बढ़कर 10,266 करोड़ रुपये पहुंची; वर्ल्ड बैंक करेगा सॉफ्ट लोन का वित्तपोषण

Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े...

सभी गर्भवती महिलाएं हेपेटाइटिस-बी  की जांच अवश्य करवाएं : आरती सिंह राव

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य की सभी गर्भवती महिलाओं से आह्वान किया कि वे...

प्रधानमंत्री के ‘तेल बचाओ, देश बचाओ’ आह्वान् पर कृष्ण बेदी ने की साइकिल से  यात्रा

ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक बार...