प्रदेश में भारी बारिश की स्थिति को लेकर सरकार पूरी तरह से अलर्ट – डॉ. अरविंद शर्मा

Date:

Share post:

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की मदद करें और जहां भी जलभराव की सूचना मिले, तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी निकासी की व्यवस्था करें।

उन्होंने जिला अधिकारियों से स्टेटस रिपोर्ट मांगी और कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट मोड में रहें। सोमवार को रोहतक में डॉ. शर्मा ने बारिश की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना विदेशी दौरा स्थगित कर दिया है और स्थिति की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

डॉ. शर्मा ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और सभी एक-दूसरे की मदद करें। प्रशासन पूरी तरह से जनता के साथ खड़ा है। उन्होंने फोन पर अधिकारियों से जलभराव की स्थिति की जानकारी भी ली। साथ ही एनएचएआई अधिकारियों से संपर्क कर सांपला स्थित हाईवे के पास जलभराव की समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

1984 सिख विरोधी दंगों में दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन

नई दिल्ली: 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए गए पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार...

गो ग्लोबल अप्रोच के साथ हरियाणा को दुनिया से जोड़ने की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 14 देशों के विदेशी विद्यार्थियों से किया संवाद नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम...

Haryana Takes Startup Push to Gen-Z: CM Saini to Hold Direct Dialogue with Young Entrepreneurs in Gurugram

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini is set to engage directly with a new generation of entrepreneurs on...

तिरंगे की शान, देशभक्ति के सुर और ‘वंदे मातरम्’ की गूंज से सराबोर हुआ नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन, भव्यता से मनाया गया 80वां...

झाकड़ी : राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा...