बारिश के हालात पर जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने की आपात बैठक

Date:

Share post:

प्रदेशभर में जल निकासी तथा पेयजल व्यवस्था को हर सूरत में बहाल करें अधिकारी: कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा

पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित होकर हरियाणा आने वालों के लिए भी पानी की व्यवस्था करने के निर्देश

हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में जिन स्थानों पर पानी का भराव हुआ है, उनकी प्वाइंटिंग कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या से बचने के लिए ठोस और स्थायी कार्ययोजना बनाई जा सके। इसके अलावा जिस भी क्षेत्र में जल भराव की दिक्कत हैं, उनका तुरन्त समाधान किया जाएं।  आने वाले दिनों में भी अगर मौसम ऐसे ही रहता हैं, तो उस दौरान बनने वाली परिस्थिति से निपटने के लिए भी अपनी तैयारियों को और सदृढ़ किया जाए।

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय स्थित कार्यालय में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की आपातकालीन आपदा प्रबंधन बैठक हुई।  बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न जिलों से जुड़े फील्ड अधिकारी तथा अधीक्षण अभियंता और कार्यकारी अभियंता ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि विभाग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जलभराव से निपटान तथा आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। इस समय लोगों की सेवा करना ही हमारा दायित्व है। उन्होंने भरोसा जताया कि अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ काम करके इस चुनौतीपूर्ण समय में प्रदेश की जनता को बेहतर सेवाएं देंगे।

पंजाब में आई बाढ़ प्रभावितों के लिए भी निर्देश

बैठक में हरियाणा के अलग अलग एरिया में जारी बारिश के बाद बने हालात पर सर्कल वाइज चर्चा की गई। अधिकारियों ने बारिश के दौरान हुए जलभराव और इसकी निकासी को लेकर कितना वक्त लगा इस बारे रिपोर्ट मंत्री श्री गंगवा के समक्ष प्रस्तुत की। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि जिन जगहों पर एसटीपी, डब्ल्यूटीपी और ट्यूबवेल प्रभावित हुए हैं। इनकी तुरंत बहाली हो तथा जिन कॉलोनियों या क्षेत्रों में बारिश के कारण पिछले 3–4 दिनों से जल आपूर्ति बाधित रही है, वहां त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। टेंकर इत्यादि से पेयजल की सप्लाई करने की जरूरत हैं तो वो भी किया जाये। इसके साथ ही निर्देश दिए गए कि सीवरेज मिक्स पेयजल किसी हालात में सप्लाई ना हो, साथ ही बरसात का पानी वार्टर वर्क्स में मिक्स ना हो, इसका भी ख्याल रखा जाए। मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने निर्देश दिए कि पंजाब से बाढ़ प्रभावित होकर हरियाणा में आने वाले लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की विशेष व्यवस्था की जाए। उन्होंने हरियाणा के अलग अलग एरिया की बस्ती क्षेत्रों में भी जल निकासी सुव्यवस्थित करने निर्देश दिए।

जनता को राहत के लिए पुख्ता इंतजाम करें

मंत्री श्री गंगवा ने कहा कि वॉटर वर्क्स पर मशीनरी अपडेट होनी चाहिए। डीजल व बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था, जनरेटर सेट और ट्रैक्टर पंप हर समय तैयार रहने चाहिए। नालों व सीवर लाइन की सफाई, जलभराव निस्तारण और बाढ़ नियंत्रण की तैयारी पर भी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

24 घंटे ड्यूटी और सुरक्षा पर जोर

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने साफ किया कि कोई भी फील्ड अधिकारी या कर्मचारी छुट्टी पर न जाए और 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहे। वॉटर वर्क्स पर पर्याप्त लाइटिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तथा आपदा की स्थिति में मोबाइल फोन हर समय चालू रखने पर भी जोर दिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलों और सर्कल स्तर पर प्रशासन से तालमेल रखते हुए सभी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्देश दिए गए कि जनप्रतिनिधियों के फोन को जरूर रिसीव करें, और जो समस्या उनकी तरफ से बताई जाती हैं प्राथमिकता के आधार पर उनका निदान किया जाएं।

बैठक के दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री मोहम्मद शाइन, मुख्य चीफ अभियन्ता श्री देवेन्द्र दाहिमा, श्री असीम खन्ना सहित आला अधिकारी मौजूद थे, जबकि प्रदेश भर से एक्सईन, एससी, जेई और एसडीओ वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

“जय श्रीकृष्ण: एक नाम, जिसमें समाया है भक्ति, विश्वास और धर्म का सनातन प्रकाश”जानिए तिथि, पूजा-विधि, व्रत और नंदोत्सव का आध्यात्मिक महत्व

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि धर्म, भक्ति, प्रेम, करुणा और अधर्म पर...

India’s 7.8% GDP Growth Under Scrutiny: Has the Government Changed the Yardstick to Make Growth Look Bigger?

New Delhi: India’s latest GDP numbers have produced exactly the kind of headline any government would welcome: real...

Punjab Farmers Return to the Streets: Seven-Day Mohali Morcha Puts AAP Government Under Pressure Ahead of 2027 Polls

Punjab’s farmers have once again brought their demands to the doorstep of the state’s political establishment, with the...

हरियाणा में बेटियों की संख्या पर फिर चिंता: जन्म के समय लिंगानुपात 900 पर पहुंचा, कई जिलों में तेज गिरावट

हरियाणा में बेटियों के जन्म को लेकर वर्षों से चल रही मुहिम के बीच सामने आए ताजा आंकड़ों...