युवाओं को विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ने का बेहतरीन मंच

Date:

Share post:

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई माई भारत के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, विचार-विमर्श और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में शामिल करना है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह संवाद युवाओं को विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ने का बेहतरीन मंच है। कार्यक्रम की शुरुआत माई भारत क्विज से हो गई है, जो 12 भाषाओं में आयोजित की जा रही है।

प्रथम चरण में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है जिसमें 10 हजार विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके बाद निबंध लेखन, प्रस्तुति और संवाद सत्र के अगले चरण होंगे। युवा लिंक के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लिया जा सकता है।

उक्त क्विज में हिस्सा लेने के लिए युवा http://mybharat.gov.in/ पर लॉगिन करके भाग ले सकते हैं। भाग लेने वाले युवाओं को साथ के साथ प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को बड़ी मंजूरी, लागत बढ़कर 10,266 करोड़ रुपये पहुंची; वर्ल्ड बैंक करेगा सॉफ्ट लोन का वित्तपोषण

Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े...

सभी गर्भवती महिलाएं हेपेटाइटिस-बी  की जांच अवश्य करवाएं : आरती सिंह राव

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य की सभी गर्भवती महिलाओं से आह्वान किया कि वे...

प्रधानमंत्री के ‘तेल बचाओ, देश बचाओ’ आह्वान् पर कृष्ण बेदी ने की साइकिल से  यात्रा

ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक बार...