अमृतसर, राहुल सोनी भारतीय व्यापार मंडल अमृतसर की हंगामी बैठक पंजाब अध्यक्ष राजीव अनेजा के नेतृत्व में नेहरू शापिंग कॉम्प्लेक्स लारेंस रोड में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग मुख्यातिथि थे। श्री चुग ने कहा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा दीपावली पर्व से पहले जीएसटी में दी गई राहत व्यापारियों व आम लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण तोहफा है। जिसका फायदा देश के सभी वर्गो को मिलेगा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार का मकसद है कि देश में व्यापार प्रणाली को सरल व पारदर्शी बनाकर व्यापार को सरल बनाया जा सके। श्री चुग ने सभी देश वासियों को आह्वान किया है कि वह स्वदेशी को अपना कर देश को और सशक्त बनाने में सहायक बने। अपने देश में निर्मित सामान की ही खरीदारी करें तांकी दूसरे देशों की निर्भरता को कम किया जा सके। व्यापार मंडल पंजाब के अध्यक्ष राजीव अनेजा ने श्री चुग को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव दुग्गल,जसमीत सिंह सोढी, पूर्व मेयर बक्शी राम अरोड़ा,विशाल देवराज,एडवोकेट खैरा गूंद, डॉ सुरेश सूद ,रवि भल्ला,पार्षद कृति अरोड़ा,जगमोहन जग्गू,विकास नारंग,प्रवेश चोपड़ा,जतिंदर स्वामी,विजय महाजन,राजकुमार महाजन, राघव खन्ना सहित संकड़े व्यापार मंडल के सदस्य व विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
