धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र की पहचान पूरे विश्व में -डा. अरविंद शर्मा

Date:

Share post:

हरियाणा के पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र की पहचान पूरे विश्व में है। इस पावन धरा कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा का हर क्षेत्र में चहुंमुखी  विकास हो रहा है और प्रदेश सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा सोमवार को शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर, कुरूक्षेत्र में पहले नवरात्र पर पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। यहां पर पर्यटन मंत्री ने परम्परा अनुसार पूजा अर्चना की और शक्ति पीठ पर माथा टेका।

पर्यटन मंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि के साथ-साथ दशहरा, दीपावली व अन्य पर्वों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के हर नागरिक को कुरुक्षेत्र की शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में सुख शांति और समृद्धि के लिए मां का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचना चाहिए। इस मंदिर से मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद हर व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर के साथ कुरुक्षेत्र के अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थलों के कारण देश ही नहीं विदेशों में भी एक अलग पहचान है। इस धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की अनेकों परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश का चहुंमुखी  विकास हो रहा है। इस सरकार ने कुरुक्षेत्र ही नहीं हरियाणा को पर्यटन हब के रूप में एक अलग पहचान देने का काम किया है। इस सरकार के कार्यकाल में किसान, मजदूर, महिला, कर्मचारी और सीनियर सिटीजन लोगों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया गया है।

Arvind sharma tourism minister

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

48 हजार घर, 14 साल का इंतज़ार: जेएनएनयूआरएम फ्लैट घोटाले पर केंद्र सख्त, AAP सरकार की भूमिका की होगी जांच

केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली में गरीबों के लिए बनाए गए हजारों मकानों के वर्षों तक खाली पड़े...

अब सड़कों नहीं, आसमान में चलेगी टैक्सी: दिल्ली-NCR में मिनटों में सफर का ‘एयर टैक्सी’ सपना हुआ साकार होने के करीब

दिल्ली-एनसीआर। ट्रैफिक जाम, घंटों की यात्रा और रोज़मर्रा की थकान से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए...

Nayab Singh Saini Tightens the Social Justice Net in Haryana, Doubles Incentives for Model Panchayats and Sets 60-Day Deadline for SC–ST Charge Sheets

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini on Monday unveiled a sharper, time-bound governance framework aimed at strengthening social...

Alleged Misuse of Railway Land Near Rigo Bridge Sparks Controversy in Amritsar, BJP Leader Seeks High-Level Probe

Amritsar: The construction of a large private building on railway land near the busy Rigo Bridge in Amritsar...