वर्ष 2029 तक देश का प्रत्येक गांव सहकारिता से जुड़ेगा – अमित शाह

Date:

Share post:

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने आईएमटी रोहतक में साबर डेयरी (अमूल) प्लांट का किया  उद्घाटन

आज देश में 8 करोड़ किसान डेयरी क्षेत्र से जुड़े, देश में दूध की उपलब्धता 124 ग्राम प्रति व्यक्ति से बढ़कर 471 ग्राम तक पहुंची

यह डेयरी हरियाणा की समृद्धि में मील का पत्थर साबित होगी  – अमित शाह

चंडीगढ़, 3 अक्टूबर – केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि भारत आज विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन चुका है। श्वेत क्रांति-2 के अंतर्गत देशभर में 75 हज़ार से अधिक डेयरी समितियों की स्थापना कर लगभग 40 हज़ार डेयरी सहकारी संस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2029 तक देश के प्रत्येक गांव को सहकारिता आंदोलन से जोड़ा जाए।

केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह शुक्रवार को आईएमटी रोहतक में साबर डेयरी (अमूल) प्लांट के विस्तार प्लांट के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। इस प्लांट में प्रतिदिन 150 मीट्रिक टन दही, तीन मीट्रिक टन छाछ, 10 मीट्रिक टन योगर्ट व 10 मीट्रिक टन मिठाई का उत्पादन होगा। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य भी उपस्थित थे।  

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि भारत में डेयरी क्षेत्र ने गत 11 वर्षों में 70% की विकास दर के साथ वैश्विक स्तर पर सबसे तीव्र गति से प्रगति की है। वर्ष 2014 की तुलना में डेयरी क्षेत्र में विकास 86% से बढ़कर 120% तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में जहां देश में 140 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता था, वह अब बढ़कर 249 मिलियन टन तक पहुंच गया है। देसी गायों के दूध का उत्पादन भी 29 मिलियन टन से बढ़कर 50 मिलियन टन हो गया है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। आज देश में 8 करोड़ नए किसान डेयरी क्षेत्र से जुड़े हैं। इसके फलस्वरूप, प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता भी वर्ष 2014 में 124 ग्राम से बढ़कर वर्तमान में 471 ग्राम प्रतिदिन हो गई है।

अपने संबोधन में हरियाणा की मातृशक्ति का अभिवादन करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा के सर्वाधिक जवान पैरामिलिट्री बलों एवं भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का हर तीसरा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं, और देश के अन्न भंडारण में भी हरियाणा का योगदान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता क्षेत्र के लिए पृथक मंत्रालय की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया, और इस क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में सहकारिता मंत्रालय ने राज्य सरकारों के सहयोग से सहकारिता की नींव को सुदृढ़ करने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि आज अमूल डेयरी ने हरियाणा में देश का सबसे बड़ा दूध, छाछ, मिठाई और योगर्ट का प्लांट शुरू किया है। देश में हरियाणा के लोग सबसे ज्यादा दूध और छाछ का प्रयोग करते हैं इसलिए हरियाणा के साथ-साथ एनसीआर क्षेत्र की भी आपूर्ति बेहतर हो यही इस प्लांट का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि गुजरात के साबरकांठा जिले से तीन लोगों से शुरू हुई साबर डेयरी ने पहले गुजरात के 9 जिलों में अपना विस्तार किया और आज यह देश व दुनिया में 85 हजार करोड रुपए का व्यापार करती है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने यह वायदा किया है कि आज इस प्लांट की जितनी क्षमता है अगले एक वर्ष में इसे दो गुना करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्लांट से पूरे हरियाणा के प्रत्येक जिले को लाभ होगा और लाखों किसान इससे जुड़ेंगे। यह डेयरी हरियाणा की समृद्धि में मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने हरियाणा के पशुपालक किसानों से वायदा किया कि पशुओं के लिए भ्रूण स्थानांतरण व लिंग निर्धारण योजना का लाभ सभी किसानों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में मधुमक्खी पालन व जैविक खेती को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पशुपालक किसानों के लाभ के लिए तीन लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं जिनमें पशु आहार, गोबर प्रबंधन व दूध उत्पादक पशुओं के अवशेषों का सर्कुलर शामिल है।

किसानों को संबोधित करते हुए श्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन इस क्षेत्र में वरदान साबित हुआ है। किसानों  की मदद के लिए एनिमल हसबेंडरी फंड की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में दूध के उत्पाद दुनिया भर में जाएं और देश के किसान आत्मनिर्भर बने इसके लिए संयंत्रों की स्थापना का कार्य भी तीन गुना तेजी से किया जाएगा। इस क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा मिले और अत्यधिक प्लांट स्थापित हो यही केंद्र सरकार का लक्ष्य है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक,  गुजरात के खाद्य एवं आपूर्ति  राज्यमंत्री भीखू परमार,  सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, साबर डेयरी के अध्यक्ष शामलभाई बी पटेल, अमूल के अध्यक्ष अशोक भाई चौधरी सहित अन्य गणमान्य व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Tiger Shroff Escapes Unhurt After Gunfire Targets His Car in Mumbai; Driver Injured

Mumbai Police say three to four rounds were fired as a crowd gathered to catch a glimpse of...

हरियाणा के पंचकूला में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण, दशहरे पर शालीमार ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

हरियाणा के पंचकूला में इस वर्ष दशहरा उत्सव का आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। पंचकूला...

खुले नाले में गिरी बच्ची, लोगों ने बचाई जान; बार-बार हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

शहर में खुले नालों और अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े...

बहादुरगढ़ में भाजपा नेता की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीन संदिग्ध

हरियाणा के बहादुरगढ़ में चोरों ने सेक्टर-6 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज के घर के बाहर खड़ी...