एनजेएचपीएस सांस्कृतिक समिति ने मनाया नवरात्रि महोत्सव, रामलीला और रावण दहन ने बांधा समां

Date:

Share post:

झाकड़ी, 3 अक्तूबर 2025 – नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (NJHPS) में इस वर्ष का नवरात्रि महोत्सव बेहद भव्य और धार्मिक आस्था के माहौल में संपन्न हुआ। एनजेएचपीएस सांस्कृतिक समिति की ओर से स्टेशन ग्राउंड पर माँ भगवती की प्रतिमा की स्थापना कर महोत्सव की शुरुआत की गई। नौ दिनों तक कर्मियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन दुर्गा पूजा, शांति पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर माँ से आशीर्वाद प्राप्त किया।

महोत्सव में पूरे परिसर को रोशनी और सजावट से अलंकृत किया गया। 30 सितंबर की भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर दिया, वहीं 1 अक्तूबर की डांडिया नाइट ने उत्सव को और भी मनोरंजक बना दिया। कर्मियों और उनके परिजनों ने रंग-बिरंगे परिधानों में डांडिया की ताल पर जमकर आनंद लिया।

2 अक्तूबर को माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न किया गया। इसके बाद मानसरोवर रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का भव्य मंचन हुआ। भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध दृश्य को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। रावण ने अपनी मायावी शक्तियों का प्रदर्शन करते हुए धर्म को चुनौती दी, किंतु अंततः भगवान श्रीराम ने विजय प्राप्त कर यह संदेश दिया कि सदैव धर्म और सत्य की जीत होती है। इसके उपरांत रावण दहन का कार्यक्रम हुआ, जिसने विजयादशमी के महत्व को और प्रखर कर दिया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने माँ भगवती और भगवान श्रीराम के श्रीचरणों में नमन कर निगम की उन्नति और समाज की समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने आयोजन समिति और कलाकारों की सराहना की तथा कहा कि कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से रामायण के पात्रों को जीवंत कर दिया।

पूरे आयोजन ने श्रद्धालुओं और कर्मियों को न केवल धार्मिक अनुभव प्रदान किया, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकजुटता का भी परिचय दिया। नवरात्रि और दशहरा का यह पर्व एनजेएचपीएस परिसर में हमेशा की तरह इस बार भी भक्ति और उत्साह के वातावरण में ऐतिहासिक बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

“जय श्रीकृष्ण: एक नाम, जिसमें समाया है भक्ति, विश्वास और धर्म का सनातन प्रकाश”जानिए तिथि, पूजा-विधि, व्रत और नंदोत्सव का आध्यात्मिक महत्व

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि धर्म, भक्ति, प्रेम, करुणा और अधर्म पर...

India’s 7.8% GDP Growth Under Scrutiny: Has the Government Changed the Yardstick to Make Growth Look Bigger?

New Delhi: India’s latest GDP numbers have produced exactly the kind of headline any government would welcome: real...

Punjab Farmers Return to the Streets: Seven-Day Mohali Morcha Puts AAP Government Under Pressure Ahead of 2027 Polls

Punjab’s farmers have once again brought their demands to the doorstep of the state’s political establishment, with the...

हरियाणा में बेटियों की संख्या पर फिर चिंता: जन्म के समय लिंगानुपात 900 पर पहुंचा, कई जिलों में तेज गिरावट

हरियाणा में बेटियों के जन्म को लेकर वर्षों से चल रही मुहिम के बीच सामने आए ताजा आंकड़ों...