नौ दिन बाद हुआ एडीजीपी वाई पूरन कुमार का पोस्टमार्टम, शाम 4 बजे सेक्टर-25 श्मशानघाट में होगा अंतिम संस्कार

Date:

Share post:

हरियाणा के एडीजीपी (ADGP) और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की मौत मामले में नौ दिन बाद बुधवार को पीजीआई चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। यह कदम उनकी पत्नी और आईएएस अधिकारी अमनीत कुमार की सहमति मिलने के बाद उठाया गया।

बुधवार सुबह अमनीत कुमार ने लिखित रूप में चंडीगढ़ पुलिस को पोस्टमार्टम की अनुमति दी, जिसके बाद आईजी, एएसपी और परिजन पीजीआई पहुंचे। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड ने नियमों के तहत पोस्टमार्टम किया। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफ़ी भी कराई गई ताकि जांच में पारदर्शिता बनी रहे।

पीजीआई प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में पुष्टि की गई कि एडीजीपी वाई पूरन कुमार का पोस्टमार्टम 15 अक्तूबर को किया गया है और इसमें सभी आवश्यक कानूनी एवं चिकित्सकीय प्रोटोकॉल का पालन किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट विशेष जांच दल (SIT) को सौंपी जाएगी, जो इस मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद वाई पूरन कुमार का पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंप दिया है। शाम चार बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एडीजीपी पूरन कुमार की रहस्यमय मौत ने हरियाणा पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में गहरी संवेदना और सवाल दोनों खड़े किए हैं। अब सभी की निगाहें एसआईटी की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस पूरे मामले के रहस्यों से पर्दा उठाएगी।



#ADGPPooranKumar #HaryanaPolice #ChandigarhNews #PGIChandigarh #IPS #PostmortemReport #LawAndOrder #SITInvestigation #HaryanaNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को बड़ी मंजूरी, लागत बढ़कर 10,266 करोड़ रुपये पहुंची; वर्ल्ड बैंक करेगा सॉफ्ट लोन का वित्तपोषण

Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े...

सभी गर्भवती महिलाएं हेपेटाइटिस-बी  की जांच अवश्य करवाएं : आरती सिंह राव

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य की सभी गर्भवती महिलाओं से आह्वान किया कि वे...

प्रधानमंत्री के ‘तेल बचाओ, देश बचाओ’ आह्वान् पर कृष्ण बेदी ने की साइकिल से  यात्रा

ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक बार...