हरियाणा सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Date:

Share post:

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से नौ आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति/स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार,श्री श्यामल मिश्रा,  जो वर्तमान में मुख्य प्रशासक, ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ हरियाणा, नई दिल्ली के पद पर कार्यरत हैं, को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी प्रकार श्री जे. गणेशन  को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण (FMDA), फरीदाबाद तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण (GMDA), गुरुग्राम,महानिदेशक एवं सचिव, आवास विभाग (हाउसिंग फॉर ऑल), मुख्य प्रशासक, हरियाणा हाउसिंग बोर्ड तथा हरियाणा एआई विकास परियोजना (HAIDP) एवं हरियाणा क्लीन एयर परियोजना (HCAPSD) सहित अन्य बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए गठित विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।

श्री अशोक कुमार मीणा को विकास एवं पंचायत विभाग का महानिदेशक तथा सचिव नियुक्त किया गया है।

श्री दुष्मंता कुमार बेहरा, जो वर्तमान में राज्यपाल के सचिव के रूप में कार्यरत हैं, को श्रम विभाग के श्रम आयुक्त एवं सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्री मनीराम शर्मा को  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड में प्रबंध निदेशक, ऊर्जा तथा गृह विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।

डॉ. आदित्य दहिया जो वर्तमान में कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग के विशेष सचिव, निदेशक प्रशिक्षण (पदेन), जांच अधिकारी, सतर्कता, और भविष्य विभाग के पद पर कार्यरत हैं को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, के निदेशक एवं  विशेष सचिव का  कार्यभार सौंपा गया है।

श्री महेन्द्र पाल को हार्ट्रोन तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

श्री अमरदीप सिंह को सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है।

श्रीमती वर्षा खांगवाल जो वर्तमान में, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा  सतर्कता विभाग के अतिरिक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Haryanvi Singer Ankit Balyan Shot Dead Outside Gym in Shamli

Popular Haryanvi singer and YouTuber Ankit Balyan was shot dead by unidentified assailants in Shamli district of Uttar...

Filmmaker Kuku Kohli Dies at 77, Had Given Ajay Devgn His Big Break

Mumbai. The Hindi film industry is mourning the death of filmmaker Kuku Kohli, who passed away at the...

पीर निगाह से नैना देवी जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, करीब 50 घायल; एक से अधिक गंभीर मरीज PGI रेफर

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मंगलवार सुबह धार्मिक यात्रा उस समय त्रासदी में बदल गई, जब प्रसिद्ध...

21 दिन की फरलो पर फिर जेल से बाहर राम रहीम, 2017 के बाद 17वीं अस्थायी रिहाई; बार-बार मिल रही राहत पर फिर उठे...

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर है। रोहतक की सुनारिया...