प्रदेश सरकार दादा बाढ़देव जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर निरंतर अग्रसर – नायब सिंह सैनी

Date:

Share post:

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब  सिंह सैनी ने दादा बाढ़देव पूनिया के जन्मोत्सव व मुख्यमंत्री सम्मान समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि खरक पुनिया गांव के वर्तमान स्कूल को ‘संस्कृति मॉडल स्कूल’ के रूप में अपग्रेड किया जायेगा ताकि गांव के ही स्कूल में बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त,  मुख्यमंत्री ने  खरक पुनिया में एक सामुदायिक केंद्र का निर्माण करवाने के साथ-साथ यहां पर एक पुस्तकालय खोलने की भी घोषणा की।  इस अवसर पर उन्होंने दो पुस्तकों का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री आज हिसार ज़िले के खरक  पूनिया गांव में अखिल हरियाणा सर्वजातीय पूनिया समाज द्वारा दादा बाढ़देव जी पूनिया के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने दादा बाढ़देव जी को नमन करते हुए कहा कि दादा बाढ़देव जी  का जीवन हमें यह संदेश देता है कि जब समाज संगठित और अनुशासित होता है तो हर समस्या का समाधान आसान हो जाता है।  उन्होंने समाज को सदैव सत्य, अनुशासन और भाईचारे को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी। दादा बाढ़देव जी ने यह भी विश्वास दिलाया कि समाज की भलाई के लिए खड़ी खाप कभी कमजोर नहीं पड़ती। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूनिया खाप ने सदैव देश, समाज और जनहित को सर्वोपरि स्थान दिया है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार दादा बाढ़देव जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने पूनिया खाप से आग्रह किया कि वह युवा पीढ़ी को सही दिशा में प्रेरित करे, जिससे युवा नशे से दूर रहें और आने वाली पीढ़ियां सशक्त एवं सक्षम बन सकें। मुख्यमंत्री ने यह भी अपील की कि सभी लोग युवाओं को शिक्षा, खेल और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करें।

गत दिवस सोनीपत के बढ़खालसा में दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के साथ धर्म की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुओं के इतिहास, शिक्षाओं और बलिदान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को भव्य रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेतु हरियाणा आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Gurugram’s Global Ambition Takes Shape as Haryana Plans World-Class Convention Centre Inspired by Singapore

Gurugram is set to take another step towards strengthening its position as a global business and investment destination,...

सिर्फ सफाई नहीं, जिम्मेदारी का संकल्प: रामपुर एचपीएस के श्रमदान में अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग साथ आए

रामपुर बुशहर: “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है”—इसी संदेश को केंद्र में...

Over 500 Detained at Jantar Mantar Protest Against CEC Gyanesh Kumar as SIR Row Intensifies

More than 500 people were detained by Delhi Police on Friday as political parties, student groups and civil...

स्वच्छता ही सेवा अभियान में रामपुर एचपीएस की पहल, सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य जांच और PPE किट

रामपुर: स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत रामपुर एचपीएस ने स्वच्छता कार्य से जुड़े कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा...