मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैथल में रन फॉर यूनिटी के प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसला

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ने कैथल में रन फॉर यूनिटी के प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसला

शनिवार सुबह एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी से कैथल तक निकाली जा रही रन फॉर यूनिटी में अचानक मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का काफिला रुका। दरअसल मुख्यमंत्री शनिवार को हिसार के गांव खरक में पूनिया खाप द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जा रहे थे। गांव कयोडक़ के निकट सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही रन फॉर यूनिटी को  देखकर मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवाया। वे अपनी गाड़ी से उतरे और पूर्व विधायक लीला राम सहित अन्य कार्यकर्ताओं से रन फॉर यूनिटी के रूट बारे जानकारी हासिल की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का हौसला भी बढ़ाया।


हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आयुष विभाग में दवा प्रबंधन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाने के लिए ड्रग इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम प्रारंभ किया गया है। इस सिस्टम के माध्यम से दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक स्थिति, वितरण और उपयोग संबंधी सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, जिससे प्रबंधन सरल, आधुनिक और त्रुटिरहित बनेगा। यह कदम आयुष सेवाओं की गुणवत्ता को नई ऊंचाई देगा

हरियाणा सरकार राज्य में आयुष सेवाओं को अधिक सशक्त, पारदर्शी, व्यवस्थित और जनहितकारी बनाने के लिए बड़े और ठोस कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज आयुष क्षेत्र में व्यापक सुधार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और विश्वसनीय उपचार उपलब्ध हो सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि निदेशालय आयुष, हरियाणा द्वारा राज्यभर के सभी आयुष स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की आपूर्ति को पूर्णतया सुचारू और व्यवस्थित रखने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। किसी भी संस्थान में दवाओं की कमी न हो—इसके लिए वितरण प्रणाली को मजबूत किया गया है।

आरती सिंह राव ने बताया कि पूरे हरियाणा की योगशालाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी पंचायती राज संस्थाओं को विस्तृत दिशा-निर्देशों सहित पत्र जारी किए गए हैं।

इसके परिणामस्वरूप राज्यभर की योगशालाओं में प्रतिदिन निर्धारित योग दिनचर्या का पालन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग नियमित योगाभ्यास से लाभान्वित हो रहे हैं।

समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी है और सकारात्मक बदलाव स्पष्ट दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और सामाजिक समरसता का भी मार्ग है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। यह विश्वविद्यालय आयुष पद्धति की उच्च स्तरीय शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक अवसंरचना और उन्नत शैक्षणिक व्यवस्था के साथ यह विश्वविद्यालय हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में आयुष शिक्षा के लिए नई पहचान स्थापित करेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का   लक्ष्य है कि हरियाणा में आयुष सेवाएं अधिक सुलभ, सक्षम और प्रभावी हों—और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

गो ग्लोबल अप्रोच के साथ हरियाणा को दुनिया से जोड़ने की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 14 देशों के विदेशी विद्यार्थियों से किया संवाद नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम...

Haryana Takes Startup Push to Gen-Z: CM Saini to Hold Direct Dialogue with Young Entrepreneurs in Gurugram

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini is set to engage directly with a new generation of entrepreneurs on...

तिरंगे की शान, देशभक्ति के सुर और ‘वंदे मातरम्’ की गूंज से सराबोर हुआ नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन, भव्यता से मनाया गया 80वां...

झाकड़ी : राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा...

Haryana Moves to Regulate Private Coaching Centres, Makes Online Registration Mandatory

The Haryana government has approved a new regulatory framework for private coaching institutes, introducing mandatory online registration, disclosure...