कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाई के नए शिखर को छुएगी – नायब सिंह सैनी

Date:

Share post:

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचकर भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।

इसके उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाई के नए शिखर को छुएगी। उन्होंने कहा कि श्री नितिन नबीन वरिष्ठ और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं। उनकी युवाओं से बेहद स्नेह है और युवाओं में पकड़ भी है। वे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, जिन्हें भाजपा की उच्च स्तर की जिम्मेदारी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह, श्री जगत प्रकाश नड्डा और श्री राजनाथ सिंह ने दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नबीन भाजपा को और गति से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता देश के उच्च पद पर बैठ सकता है। यह भाजपा में ही संभव है। दूर-दराज बैठा एक कार्यकर्ता भी शिखर की ऊंचाईयों पर बैठ सकता है, यह सिर्फ यहीं संभव है। बहुत से दल परिवारवाद से ग्रसित हैं और वे परिवारवाद से बाहर नहीं सोचते हैं। भाजपा में यदि कोई कार्यकर्ता देश के किसी भी कौने में पार्टी के लिए काम कर रहा है तो उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी बैठा सकती है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत के गौरव को दुनिया में बढ़ाने का काम किया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी को यह सहन नहीं हो रहा है। कांग्रेस यह भी सहन नहीं कर पा रही है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आम आदमी को सशक्त करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस 55 साल सत्ता में रही, वह अपनी उपलब्धियां बताने की बजाए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की निंदा करने का काम करते हैं। आज देश का युवा, किसान, महिला और सभी वर्ग देख रहे हैं कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

तीन दिवसीय कबड्डी महाकुंभ का समापन, बीबीएमबी ने जीता खिताब

रामपुर: एसजेवीएन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का समापन शानदार अंदाज में हुआ, जिसमें बीबीएमबी...

Akhilesh Yadav Targets Uttar Pradesh Government Over LPG Shortages, Questions Credibility of Investment Claims

Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav on Thursday launched a sharp political attack on the Uttar Pradesh government, raising...

Bus–Lorry Collision in Andhra Pradesh Leaves 13 Dead, Sparks Safety Concerns

Andhra Pradesh: In a tragic road accident that has raised fresh concerns over highway safety, at least 13...

चैत्र नवरात्रि 2026: कन्या पूजन की तिथि को लेकर संशय दूर, जानिए सही दिन और विधि

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान कन्या पूजन को लेकर हर वर्ष श्रद्धालुओं के मन में...