हांसी को मुख्यमंत्री ने दी स्वास्थ्य, सड़क व सिंचाई सुविधाओं की बड़ी सौगात

Date:

Share post:

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हांसी क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देते हुए जनता को बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं, मूलभूत सुविधाओं, सड़कों तथा सिंचाई सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें दी। हांसी में आयोजित विकास रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हांसी में 50 बैड के वर्तमान अस्पताल को अपग्रेड कर 100 बैड का किये जाने की घोषणा की। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने हांसी के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि हांसी शहर के बस स्टैंड पर बरसाती पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए ड्रेनेज बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हांसी के सेक्टर 5 में एसटीपी और डब्ल्यूटीपी बनेगा। सुलतानपुर एरिया में कृषि भूमि की सिंचाई के लिए ओपी जिंदल माइनर से नया रजवाहा बनाया जाएगा। कुम्भा-थुराना के वॉटर वर्क्स को भाखड़ा ब्रांच के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि पेयजल की क़िल्लत न हो। इसके अलावा हांसी के ढाणा कलां व ढाणा खुर्द में हांसी भिवानी सर्विस लाइन के लिए एनएचएआई से अनुरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हांसी में पुलिस कर्मियों, अधिकारियों के लिए आवासीय सुविधा युक्त पुलिस लाइन चरणबद्ध तरीके से बनाई जाएगी। इसकी चारदीवारी की आधारशीला रख दी गई है। उन्होंने भूमि उपलब्ध होने पर खेल स्टेडियम, अमटी झील के सौंदर्यीकरण किये जाने का भी ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हांसी में पीडब्ल्यूडी के दायरे में आने वाली सड़को की जरूरत के अनुसार रिपेयरिंग का कार्य करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 10.5 किलोमीटर की 4 सड़कों का कार्य 6 करोड़ से रुपये से अधिक राशि से होगा। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड की 33 सड़कों को डीएलपी के तहत ठीक करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हांसी क्षेत्र में खेत खलियान के कच्चे रास्ते 25 किलोमीटर के पक्के बनाये जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 77 करोड़ 30 लाख रुपए लागत की 3 विकास परियोजना का उद्घाटन एवं शिलान्यास किए हैं। इनमें 61 करोड़ 44 लाख रुपए लागत की बरवाला ब्रांच से हांसी शहर के लिए पानी प्रबंधन परियोजना का शिलान्यास, ढंढेरी गांव में 7 करोड़ 42 लाख रुपए नवनिर्मित 33 के. वी. बिजली सब स्टेशन व लोहारी राघो गांव में 8 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से बने इतनी ही क्षमता के बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

गो ग्लोबल अप्रोच के साथ हरियाणा को दुनिया से जोड़ने की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 14 देशों के विदेशी विद्यार्थियों से किया संवाद नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम...

Haryana Takes Startup Push to Gen-Z: CM Saini to Hold Direct Dialogue with Young Entrepreneurs in Gurugram

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini is set to engage directly with a new generation of entrepreneurs on...

तिरंगे की शान, देशभक्ति के सुर और ‘वंदे मातरम्’ की गूंज से सराबोर हुआ नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन, भव्यता से मनाया गया 80वां...

झाकड़ी : राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा...

Haryana Moves to Regulate Private Coaching Centres, Makes Online Registration Mandatory

The Haryana government has approved a new regulatory framework for private coaching institutes, introducing mandatory online registration, disclosure...