हरियाणा ने जापान के साथ आर्थिक संबंध मजबूत किए, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मिजुहो बैंक के एमडी ने की मुलाकात

Date:

Share post:

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आज यहां सिविल सचिवालय में जापान के मिजुहो बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं इंडिया हेड श्री रयो मुराओ के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में हरियाणा में आर्थिक सहयोग को मजबूत करने तथा रणनीतिक निवेश के नए अवसरों की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

चर्चा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के विदेशी सहयोग विभाग के साथ एक एमओयू करने में रुचि व्यक्त की। इसके तहत सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में ऑटोमोबाइल विनिर्माण, शिक्षा, वित्तीय सेवाएं तथा विशेष रूप से वैश्विक स्तर पर तेजी से उभरते सेमीकंडक्टर शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि हरियाणा की प्रगतिशील नीतियों और मजबूत ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पारिस्थितिकी तंत्र से प्रभावित होकर मिजुहो बैंक ने अपना कार्यालय दिल्ली से गुरुग्राम स्थानांतरित किया है। उन्होंने हरियाणा में अपने परिचालन और निवेश के दायरे को और विस्तार देने के लिए राज्य सरकार से निरंतर सहयोग और समर्थन का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि हरियाणा पारदर्शी शासन, आधुनिक अवसंरचना और कुशल मानव संसाधन के साथ एक स्थिर एवं निवेशक-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर श्री नायब सिंह सैनी ने श्री रयो मुराओ को श्रीमद्भगवद्गीता की एक प्रति भेंट की।

प्रदेश सरकार ने हरियाणा में विदेशी पूंजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए विदेश सहयोग विभाग का गठन किया, विभाग लगातार विदेशी निवेशकों से संपर्क कर प्रदेश में निवेश के लिए आकृषित करने के साथ—साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य की कूटनीति, द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय संबंधों को और मजबूत कर रहा है। विभाग ‘गो ग्लोबल अप्रोच’ के माध्यम से लगातार कार्य कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

From Jalandhar to 2027: Is Prime Minister Narendra Modi Beginning the BJP’s New Political Script for Punjab?

Saptrishi Soni: In Indian politics, not every prime ministerial visit is merely about inaugurating projects or making official...

जय जगन्नाथ: आस्था के महासागर में डूबा पुरी, आज भाई-बहनों संग भक्तों को दर्शन देंगे महाप्रभु; विश्वविख्यात रथ यात्रा का शुभारंभ

ओडिशा के पवित्र तीर्थ नगरी पुरी में गुरुवार को विश्वप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ हो गया।...

संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक, संगठन और मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलें तेज

संसद के आगामी मानसून सत्र से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Top BJP Leadership Meets at Prime Minister’s Residence Ahead of Parliament Session, Political Speculation Grows

The Bharatiya Janata Party's top leadership convened a high-level meeting at Prime Minister Narendra Modi's official residence on...