पंजाब-हरियाणा खून के रिश्ते से जुड़े: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Date:

Share post:

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा का रिश्ता केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि खून का रिश्ता है, जिसकी जड़ें साझा संस्कृति, संस्कार और आपसी विश्वास में गहराई से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए एक-एक वादे को पूरा करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है और हरियाणा में यह काम पूरी प्रतिबद्धता और तेज़ी से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा आज देश का पहला राज्य है, जहां किसानों की 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों की उपज मंडी में पहुंचते ही 48 घंटे के भीतर भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में कर दिया जाता है, जिससे किसानों को आर्थिक सुरक्षा और आत्मसम्मान मिला है।

कार्यक्रम में उपस्थित परिवारजनों और माताओं-बहनों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर किए गए झूठे वादों को नकारते हुए उन्हें बंद कर दिया है और अब पंजाब में भी इस दिखावटी व्यवस्था को बंद करने का समय आ गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की राजनीति घोषणाओं तक सीमित नहीं रहती, बल्कि ज़मीन पर परिणाम देने की होती है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे विकास, सुशासन और पारदर्शिता के मॉडल को अपनाने के लिए एकजुट हों, ताकि पंजाब भी हरियाणा की तरह तेज़ विकास और किसान-हितैषी नीतियों का लाभ उठा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra Arrested in Rape Case After Months on the Run

Patiala: In a major breakthrough in a high-profile criminal case, Harmeet Singh Pathanmajra was arrested by Punjab Police...

Haryana Cabinet Unveils Sweeping Governance, Judicial and Infrastructure Reforms, Approves ₹11,709 Crore Rail Corridor Expansion

Chandigarh: In one of the most wide-ranging policy overhauls in recent months, the Haryana cabinet has approved a...

हरियाणा मंत्रिमंडल ने कानूनी अस्पष्टता दूर करने के लिए पंजाब न्यायालय अधिनियम, 1918 में संशोधन को मंजूरी दी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में कानूनी...