मंडियों में किसानों को उपलब्ध करवाई जाएं हर सुविधा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Date:

Share post:

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों (डीसी) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक करते हुए राज्यभर में सुचारु खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने डीसी को निर्देश दिए कि सभी मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना (बोरियां), स्वच्छ पेयजल, उचित बैठने की व्यवस्था, साफ-सुथरे शौचालय और अच्छी तरह संचालित कैंटीन सेवाएँ सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर प्रभावी सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मंडी में खरीद प्रक्रिया की निगरानी और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। साथ ही, मंडियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुचारू संचालन के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस सहायता लेने के भी निर्देश दिए गए।

किसानों के हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीदी गई फसलों का भुगतान समय पर और सीधे किसानों के बैंक खातों में बिना किसी देरी के किया जाए।

इसके अतिरिक्त, सभी उपायुक्तों को नियमित रूप से मंडियों का दौरा करने और स्थानीय स्तर पर लगातार समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए , ताकि सभी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके और संपूर्ण खरीद व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि चल रहे रबी सीजन के दौरान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रभावी और किसान हितैषी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा जाएगा और यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Two Suspected Shooters in Haryanvi Singer Ankit Balyan Murder Killed in Shamli Police Encounter

Two men suspected of being involved in the killing of Haryanvi singer and YouTuber Ankit Balyan have been...

High Court strikes down Haryana’s blanket foreign-travel ban for government employees

The Punjab and Haryana High Court has struck down Haryana's blanket restriction on foreign travel by government employees,...

Haryana plans four waste-to-energy plants as state targets 5,000 tonnes of daily waste processing

Haryana is preparing to turn one of its growing urban problems — municipal waste — into a potential...