किसान की फसल का एक एक दाना खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Date:

Share post:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में खरीद प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित तथा किसान हितैषी बनाने के लिए कई नई पहल लागू की है। इनसे फसल खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगेगी तथा किसानों को सुविधाजनक और तेज सेवाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र के बाबैन की अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा ले रहे थे। उन्होंने किसानों से मंडी में गेहूं लेकर आने, फसल बेचने और पेमेंट सहित अन्य पहलुओं के बारे में बातचीत की। इस बीच किसानों ने प्रदेश सरकार की तारीफ की और कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने सामने गेहूं बेचने वाले हमीदपुर निवासी किसान धर्मचंद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। दौरे के वक्त मुख्यमंत्री मंडी में स्थित पूर्व चेयरमैन श्री डिम्पल सैनी की दुकान पर भी पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी का अनाज मंडी बाबैन में पहुंचने पर उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा, कार्यालय प्रभारी श्री कैलाश सैनी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने तीन-स्तरीय फसल सत्यापन प्रणाली को अनिवार्य किया है। इस व्यवस्था के तहत खरीद केंद्रों पर लाई गई फसल का किसान द्वारा पंजीकृत फसल से मिलान सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे फसल सत्यापन प्रक्रिया अधिक सटीक और विश्वसनीय बन रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और सुव्यवस्थित ढंग से खरीद कार्य को सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की फसल के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित की जाएगी। सरकार ने खरीद प्रणाली में व्यापक सुधार लागू किए हैं तथा प्रत्येक मंडी में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों की मंडियों की नियमित निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उपायुक्तों को जिला स्तर पर खरीद व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। मंत्री और विधायक भी लगातार मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन, एसडीएम श्री अनुभव मेहता, चेयरमैन श्री जसविंद्र सिंह, श्री जयभगवान शर्मा डीडी, प्रदेश सचिव श्री राहुल राणा, प्रधान श्री जितेंद्र खैरा, मार्केट कमेटी सचिव श्री गुरमीत सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

“जय श्रीकृष्ण: एक नाम, जिसमें समाया है भक्ति, विश्वास और धर्म का सनातन प्रकाश”जानिए तिथि, पूजा-विधि, व्रत और नंदोत्सव का आध्यात्मिक महत्व

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि धर्म, भक्ति, प्रेम, करुणा और अधर्म पर...

India’s 7.8% GDP Growth Under Scrutiny: Has the Government Changed the Yardstick to Make Growth Look Bigger?

New Delhi: India’s latest GDP numbers have produced exactly the kind of headline any government would welcome: real...

Punjab Farmers Return to the Streets: Seven-Day Mohali Morcha Puts AAP Government Under Pressure Ahead of 2027 Polls

Punjab’s farmers have once again brought their demands to the doorstep of the state’s political establishment, with the...

हरियाणा में बेटियों की संख्या पर फिर चिंता: जन्म के समय लिंगानुपात 900 पर पहुंचा, कई जिलों में तेज गिरावट

हरियाणा में बेटियों के जन्म को लेकर वर्षों से चल रही मुहिम के बीच सामने आए ताजा आंकड़ों...